Author: ARVIND SINGH

नई दिल्ली :  जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस कार्रवाई और लोगों को हिरासत में लिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को अवैध रूप से हिरासत में नहीं लिया जाए। साथ ही राजधानी में मेट्रो, रेल और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का सामान्य संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों की आवाजाही प्रभावित न हो। विशेष सुनवाई में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल जस्टिस जयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने रविवार को विशेष सुनवाई की। मामला…

Read More

रांची : कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों को लेकर भाजपा ने विरोध तेज करने की घोषणा की है। भाजपा महिला मोर्चा 12 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिलों में धरना देगा। पार्टी ने सांसद के इस्तीफे की मांग उठाते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर उसका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। महिला सुरक्षा, सम्मान और राजनीतिक जवाबदेही को प्रदर्शन का प्रमुख आधार बनाया जाएगा। जिलों में प्रदर्शन से उठेगी जवाबदेही की मांग भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राज्यव्यापी प्रदर्शन में…

Read More

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसौरा के शहीद रूपेश सिंह द्वार के पास सुबह नौ बजे हुआ हादसा, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार बिट्टू सिंह ने रुकवाया वाहन और घायलों को पहुंचाया अस्पताल लेस्लीगंज (पलामू) : पलामू जिले के बसौरा में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक संजीव उर्फ गोलू सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक राकेश सिंह और कुश सिंह घायल हो गए। हादसा पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसौरा स्थित शहीद रूपेश सिंह द्वार के समीप सुबह करीब नौ बजे हुआ। दुर्घटना में अपाची बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मृतक के…

Read More

 कदमा में 50 बेड का धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर में 10 बेड का पंचकर्म सेंटर शुरू होगा सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी ओपीडी; आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग की भी मिलेगी सुविधा जमशेदपुर : शहरवासियों को बेहतर पारंपरिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 स्थित 50 बेड के धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर सर्किट हाउस परिसर स्थित 10 बेड के पंचकर्म सेंटर में सोमवार से ओपीडी सेवा शुरू होगी। आयुष विभाग ने शनिवार को दोनों केंद्रों को अपने अधीन ले लिया है। इससे शहर और आसपास…

Read More

जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस अब अखिलेश सिंह और गणेश सिंह गिरोह के बीच पुरानी दुश्मनी, वर्चस्व की लड़ाई और संभावित गैंगवार की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसी क्रम में निखार हत्याकांड के कथित मुख्य साजिशकर्ता सोनारी निवासी अशोक सिंह उर्फ राघव और बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी कन्हैया सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। पुलिस दोनों के बयानों का मिलान कर हत्याकांड के पीछे की कथित साजिश और अन्य वारदातों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। टेंथ माइल स्टोन के पास हुई थी निखार की हत्या कदमा के विजया हेरिटेज…

Read More

छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 का भव्य समापन, बलिया से बॉलीवुड तक के सफर की सुनाई कहानी; साहित्य, संगीत और विचारों के संग यादगार बनी आखिरी शाम जमशेदपुर : बलिया से बनारस, बीएचयू से जेएनयू और फिर मुंबई तक का सफर। संघर्ष, सपने और सफलता की इस कहानी को जब बॉलीवुड के मशहूर गीतकार डॉ. सागर ने अपने अंदाज में सुनाया, तो श्रोता उनके साथ सफर करते नजर आए। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘छाप पुस्तक महोत्सव 3.0’ के दूसरे और अंतिम दिन डॉ. सागर आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने बताया कि कैसे ‘बम्बई में का बा’ गीत ने…

Read More

कुकरू में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी तेज, जियाडा ने शुरू किया जमीन का भौतिक सत्यापन; 1960 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने की योजना नहीं हो सकी थी पूरी, अब जमीन के इस्तेमाल पर नई पहल। सरायकेला-खरसावां : करीब 14 साल से खाली पड़ी टाटा पावर की सैकड़ों एकड़ जमीन का अब औद्योगिक इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद जगी है। सरायकेला-खरसावां जिले के कुकरू प्रखंड में इस जमीन पर औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना और निवेश की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। टाटा पावर की 436.93…

Read More

यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने जाना कर्मचारियों का कुशलक्षेम, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा जमशेदपुर : टाटा स्टील से सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों को सम्मानजनक विदाई देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में सभी कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। साथ ही सम्मान स्वरूप प्रत्येक कर्मचारी को गिफ्ट कूपन भी दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं समारोह के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से एक-एक…

Read More

नीमडीह के हुरुपाथरडीह में छापेमारी कर बालू का अवैध भंडारण पकड़ा, चौका घाटी में अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई; अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार, 10 अक्टूबर को विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 30 हजार सीएफटी बालू जब्त किया। वहीं, चौका घाटी में अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे आईसर वाहन को भी पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से अवैध बालू के कारोबार में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया है। नीमडीह में मिला…

Read More

रघुनाथपुर में आजसू के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले केंद्रीय प्रधान महासचिव, कहा- एक हरेलाल के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं सरायकेला : नीमडीह के रघुनाथपुर में आयोजित आजसू पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ईचागढ़ विधानसभा की राजनीति गरमा गई। मंच से ‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’ का नारा देते हुए नेताओं ने जनता के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिनिधि को चुनने की अपील की। वहीं, केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने पार्टी छोड़ चुके हरेलाल महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जाने से आजसू को कोई फर्क नहीं पड़ता। ‘पैसा नहीं, जनता के…

Read More