Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
- 15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा
- कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक
- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर अवैध हिरासत नहीं, मेट्रो-रेल चलती रहें, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश
- सांसद के इस्तीफे की मांग पर भाजपा का मोर्चा, 12 अक्टूबर को झारखंडभर में धरना
- पलामू में दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल; मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने बचाई जान!
- जमशेदपुर में पहली बार मिला दो आयुष अस्पतालों का तोहफा, सोमवार से मरीजों का इलाज शुरू
- निखार हत्याकांड में बड़ा खुलासा? राघव-कन्हैया आमने-सामने, गैंगवार की साजिश खंगाल रही पुलिस!
Author: ARVIND SINGH
गोवा : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अब उनकी मौत की वजह को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में कोरोनरी आर्टरी डिजीज यानी सीएडी और दिल की धमनी में खून का थक्का मिलने की बात सामने आई है। चिकित्सकों ने मृत्यु को प्राकृतिक बताया है। अभिनेता का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन हुआ था। अचानक आई इस खबर ने उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत को गहरे शोक में डाल दिया। रात में दोस्त को बताया था तबीयत का हाल सामने आई जानकारी के अनुसार, निधन से कुछ घंटे पहले नाना…
पाकुड़ : अमड़ापाड़ा की ऐतिहासिक दुर्गापूजा इस बार आकर्षक रोशनी, विशाल पंडाल और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी। सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति अपने 102वें पूजा समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। आयोजन के लिए 36 लाख रुपये से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है। माँ दुर्गा की 15 फीट ऊंची प्रतिमा, चंदननगर की विद्युत सज्जा और वाराणसी की तर्ज पर होने वाली गंगा आरती प्रमुख आकर्षण रहेंगी। एक मंडप में पूरे गांव की आस्था बांसलोई नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में होने वाली यह पूजा सामूहिक आस्था और सामाजिक…
सुपौल : बेकार समझकर फेंके जाने वाले प्लास्टिक को अब सड़क निर्माण में उपयोगी संसाधन बनाने की पहल की जा रही है। जिले में सड़कों के निर्माण के दौरान बिटुमिन के साथ प्रोसेस्ड प्लास्टिक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण, उसके पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ आगे बढ़ाना है। इसे लेकर प्रशासन ने संबंधित विभागों के अभियंताओं और संवेदकों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की है। निर्माण कार्यों से जुड़ेगा कचरे का पुनः उपयोग उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्लास्टिक…
नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस कार्रवाई और लोगों को हिरासत में लिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को अवैध रूप से हिरासत में नहीं लिया जाए। साथ ही राजधानी में मेट्रो, रेल और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का सामान्य संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों की आवाजाही प्रभावित न हो। विशेष सुनवाई में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल जस्टिस जयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने रविवार को विशेष सुनवाई की। मामला…
रांची : कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों को लेकर भाजपा ने विरोध तेज करने की घोषणा की है। भाजपा महिला मोर्चा 12 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिलों में धरना देगा। पार्टी ने सांसद के इस्तीफे की मांग उठाते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर उसका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। महिला सुरक्षा, सम्मान और राजनीतिक जवाबदेही को प्रदर्शन का प्रमुख आधार बनाया जाएगा। जिलों में प्रदर्शन से उठेगी जवाबदेही की मांग भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राज्यव्यापी प्रदर्शन में…
पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसौरा के शहीद रूपेश सिंह द्वार के पास सुबह नौ बजे हुआ हादसा, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार बिट्टू सिंह ने रुकवाया वाहन और घायलों को पहुंचाया अस्पताल लेस्लीगंज (पलामू) : पलामू जिले के बसौरा में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक संजीव उर्फ गोलू सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक राकेश सिंह और कुश सिंह घायल हो गए। हादसा पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसौरा स्थित शहीद रूपेश सिंह द्वार के समीप सुबह करीब नौ बजे हुआ। दुर्घटना में अपाची बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मृतक के…
कदमा में 50 बेड का धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर में 10 बेड का पंचकर्म सेंटर शुरू होगा सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी ओपीडी; आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग की भी मिलेगी सुविधा जमशेदपुर : शहरवासियों को बेहतर पारंपरिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 स्थित 50 बेड के धनवंतरी आयुष अस्पताल और बिष्टुपुर सर्किट हाउस परिसर स्थित 10 बेड के पंचकर्म सेंटर में सोमवार से ओपीडी सेवा शुरू होगी। आयुष विभाग ने शनिवार को दोनों केंद्रों को अपने अधीन ले लिया है। इससे शहर और आसपास…
जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस अब अखिलेश सिंह और गणेश सिंह गिरोह के बीच पुरानी दुश्मनी, वर्चस्व की लड़ाई और संभावित गैंगवार की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसी क्रम में निखार हत्याकांड के कथित मुख्य साजिशकर्ता सोनारी निवासी अशोक सिंह उर्फ राघव और बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी कन्हैया सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। पुलिस दोनों के बयानों का मिलान कर हत्याकांड के पीछे की कथित साजिश और अन्य वारदातों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। टेंथ माइल स्टोन के पास हुई थी निखार की हत्या कदमा के विजया हेरिटेज…
छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 का भव्य समापन, बलिया से बॉलीवुड तक के सफर की सुनाई कहानी; साहित्य, संगीत और विचारों के संग यादगार बनी आखिरी शाम जमशेदपुर : बलिया से बनारस, बीएचयू से जेएनयू और फिर मुंबई तक का सफर। संघर्ष, सपने और सफलता की इस कहानी को जब बॉलीवुड के मशहूर गीतकार डॉ. सागर ने अपने अंदाज में सुनाया, तो श्रोता उनके साथ सफर करते नजर आए। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘छाप पुस्तक महोत्सव 3.0’ के दूसरे और अंतिम दिन डॉ. सागर आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने बताया कि कैसे ‘बम्बई में का बा’ गीत ने…
कुकरू में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी तेज, जियाडा ने शुरू किया जमीन का भौतिक सत्यापन; 1960 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने की योजना नहीं हो सकी थी पूरी, अब जमीन के इस्तेमाल पर नई पहल। सरायकेला-खरसावां : करीब 14 साल से खाली पड़ी टाटा पावर की सैकड़ों एकड़ जमीन का अब औद्योगिक इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद जगी है। सरायकेला-खरसावां जिले के कुकरू प्रखंड में इस जमीन पर औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना और निवेश की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। टाटा पावर की 436.93…










