Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आमबागान को मिलेगी नेताजी की पहचान, भव्य स्मारक बनाने की योजना
- गम्हरिया में कथित गौमांस बिक्री पर हंगामा, रोनित गोराई की पहल पर थाने पहुंचा मामला; संदिग्ध नंबर प्लेट वाली बाइक भी जांच के घेरे में
- कदमा में रिश्तों का खून: चाकू से हमले में युवक की मौत, भाई पर आरोप
- महिला सेफ्टी सुपरवाइजर की हालत स्थिर, CRM ETP क्षेत्र की घटना की जांच शुरू
- भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, अब भारतीय उत्पादों की दुनिया में बढ़ेगी धाक! कपड़ा, चमड़ा और MSME को मिलेगा बड़ा मौका
- तिरुलडीह गोलीकांड के 44 साल: दो छात्रों की शहादत, आज भी न्याय और सम्मान का इंतजार
- CJP पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका; जस्टिस प्रसाद ने पूछा- आखिर आपका मकसद क्या है?
- परसुडीह के नामोटोला में 19 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में मचा कोहराम
Author: ARVIND SINGH
खूंटी : स्कूल परिसर में रहने वाले एक फादर पर जानलेवा हमले की घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खूंटी थाना क्षेत्र स्थित लोयोला स्कूल में फादर बेनेदिक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। सुबह वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें पहले खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कमरे में बिखरा सामान, अस्त-व्यस्त मिली जगह स्कूल के फादर अनिल कुमार…
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा का उत्सव देखने निकले एक परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित हिल व्यू कॉलोनी में अनूप ओझा के घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार, घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब हैं। इस तरह कुल नुकसान लगभग साढ़े 13 लाख रुपये बताया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। चार घंटे बाद लौटे तो दिखा टूटा ताला मिली जानकारी के…
रांची : झारखंड में मौसम अब धीरे-धीरे सर्दियों की आहट देने लगा है। सुबह घर से निकलने वालों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर की धूप अभी गर्मी का एहसास करा रही है। शाम ढलते ही फिर मौसम सुहाना होने लगता है। उपलब्ध मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 21 से 26 अक्टूबर के बीच राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में मामूली बदलाव के साथ दिन और रात के मौसम का अंतर महसूस किया जा सकता है। सुबह धुंध, दिन चढ़ने पर खिलेगी धूप राजधानी रांची और आसपास के इलाकों…
घरेलू विवाद के बाद 58 वर्षीय अशोक नायक पर किया हमला, घर के आंगन में मिला शव; पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह गांव में पिता-पुत्र के रिश्ते को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद बेटे ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटे ने घर के आंगन में शव छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मनसा…
गोलमुरी पुलिस केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया नमन जमशेदपुर : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। शहीद जवानों के परिजनों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान…
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। आयडा के सामने फास्ट फूड ठेले पर हुई चाकूबाजी में मानगो निवासी शेखर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शेखर को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले में दुकानदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वेज रोल खाने पहुंचे…
बोकारो में सड़क की गुणवत्ता पर CM हेमंत सोरेन की नजर, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का भी उठाया लुत्फ बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सड़क की मौजूदा स्थिति के साथ क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं का भी अवलोकन किया। सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सड़क निर्माण की प्रगति…
कंटेनर यार्ड के पास मोटरसाइकिल से घूम रहे थे तीनों, पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपित; घेराबंदी कर दबोचा जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के बर्मामाइंस इलाके में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए हथियारों के स्रोत और आरोपितों के संभावित आपराधिक मंसूबों का पता लगा रही है। कंटेनर यार्ड के…
नई दिल्ली : एक ही मैच में दो भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। आगे चलकर सचिन तेंदुलकर ने रिकॉर्ड की नई इबारत लिखी, जबकि सलिल अंकोला का सफर क्रिकेट के मैदान से अभिनय की दुनिया तक पहुंचा। चोटों से प्रभावित खेल करियर, फिल्मों और टेलीविजन में काम तथा बाद में चयनकर्ता की भूमिका—अंकोला की जिंदगी कई बदलावों से होकर गुजरी। उनकी कहानी खेल से मिली पहचान के बाद नए रास्ते तलाशने और मुश्किल दौर से आगे बढ़ने की भी है। कराची में सचिन के साथ किया टेस्ट डेब्यू 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ…
चाईबासा : चाईबासा–चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पासाहातु चौक के समीप बस की चपेट में आने से 45 वर्षीय साइकिल सवार रसिका हेंब्रम की मौके पर मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा सरकारी सहायता देने की मांग करते हुए एनएच-75 जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सड़क पार करते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, पासाहातु गांव निवासी रसिका हेंब्रम…










