Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
- टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत
- तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी
- टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम
- जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट
- जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए
- दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त
Author: ARVIND SINGH
राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। यह हादसा रितिका होटल के समीप हुआ, जहां एक ट्रक और मालवाहक टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान चंडी नंदी उर्फ डोमा के रूप में हुई है, जो भूमरी नवकुंज से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने…
23 मार्च का राशिफल आपके दिन से जुड़ी कई अहम बातें बताने वाला है। सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत और अवसर लेकर आ सकता है जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सोमवार 23 मार्च 2026 का दिन आध्यात्मिक और व्यापारिक दृष्टि से विशेष प्रभाव लेकर आ रहा है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और आकाश मंडल में कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की यह स्थिति न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करेगी बल्कि बाजार की दिशा भी तय करेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के…
सूचना के अधिकार को आम जनता तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लड़ाई छेड़ने के उद्देश्य से आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केन्द्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज जमशेदपुर परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए दिल बहादुर ने कहा कि “सूचना का अधिकार कानून का उद्देश्य हर नागरिक तक पारदर्शिता पहुंचाना है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं की गई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।”…
बढ़ती उम्र, तनाव और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर नजर आता है। झुर्रियां और फाइन लाइन्स समय से पहले ही दिखने लगती हैं, जिससे चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। हालांकि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी त्वचा को फिर से जवान और ग्लोइंग बना सकते हैं। आजकल बाजार में मिलने वाले एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और प्राकृतिक घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और असरदार विकल्प बनकर सामने आते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा के…
जमशेदपुर: रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। साकची स्थित श्री श्री बाल मंदिर में इस वर्ष 51वां विराट रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 23 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। महोत्सव की शुरुआत 23 मार्च को संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ होगी, जबकि 24 मार्च को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम…
जमशेदपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। नवरात्रि के तीसरे दिन टीम पीएसएफ ने अपने 1801वें एसडीपी (SDP) रक्तदान का आंकड़ा पूरा कर इसे मां चंद्रघंटा को समर्पित किया। इस अवसर पर आस्था और मानव सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। टीम पीएसएफ, जो स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था के रूप में जानी जाती है, ने एक साथ सात एसडीपी रक्तदाताओं—अमित कुमार, आशु कुमार, रवि शंकर पात्रो, सुब्रतो रॉय, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई और रवि कुमार—के सहयोग से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस ऐतिहासिक…
जमशेदपुर में पद्मशाली समाज को एक मंच पर लाने और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इस बार पूरे झारखंड से समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। झारखण्ड स्टेट पद्मशाली संगम के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शहर के एग्रीको क्लब हाउस में संपन्न हुआ। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में जहां पहले केवल जमशेदपुर के लोग शामिल होते थे, वहीं इस बार यह आयोजन राज्यस्तरीय रूप में सामने आया।झारखण्ड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।…
जमशेदपुर में शहीदों की याद में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नमन संस्था द्वारा भव्य अखंड तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। 23 मार्च भारतीय इतिहास में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1931 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की याद दिलाता है। उनके अद्वितीय साहस और देशप्रेम की प्रेरणा आज भी युवाओं के दिलों में जोश भरती है। इसी कड़ी में शहीद दिवस के एक दिन पूर्व जमशेदपुर में नमन संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली…










