Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
- 99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
- दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
- टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार, 30 सितंबर को हुई गंभीर घटना ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि विमान के को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। यात्रियों और चालक दल के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को काबू किया गया। विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। कॉकपिट में संघर्ष, यात्रियों ने सुनीं चीखें उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुई हिंसा…
धनबाद : साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने देर रात बड़े स्तर पर कार्रवाई की। निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गाँव में बुधवार की रात पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान में छह से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरफ्तार लोगों की सटीक संख्या और उनकी पहचान को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। गुप्त सूचना पर पहुँची पुलिस की चार टीमें गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई। रात करीब दो से…
जमशेदपुर : झारखंड में सामने आए करीब ₹734 करोड़ के कथित फर्जी GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई की है। ED की रांची टीम ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र से जुड़े स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उनके पुत्र राज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात पिता-पुत्र ने हंगामा किया। दोनों का कहना था…
जमशेदपुर/घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ खनन टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में देर रात से सुबह तक सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। रात 1 बजे शुरू हुआ अभियान, सुबह 7 बजे तक चली जांच खनन टास्क फोर्स ने गुरुवार की देर रात करीब रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक धालभूमगढ़ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे हाईवा…
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही CID को जांच के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच के अनुसार, JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खिवयांते के रांची स्थित आवास तक दलालों के पहुंचने और उनकी पत्नी को ₹2.5 लाख नकद दिए जाने का आरोप सामने आया है। यह रकम 25 दिसंबर 2025 को पहुंचाए जाने की बात जांच में सामने आई है। पत्नी को नकद देने का आरोप CID की जांच के मुताबिक, आरोपी दलालों की तत्कालीन JPSC अध्यक्ष एल. खिवयांते से संपर्क की कड़ी सामने आई है। जांच में दावा किया…
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने वैश्विक कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने सिंगापुर स्थित अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड (TSHPL) में करीब ₹3,260.32 करोड़ (34 करोड़ डॉलर) का नया पूंजी निवेश किया है। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में यह जानकारी सामने आई है। यूरोपीय कारोबार को मजबूत करने की रणनीति टाटा स्टील के अनुसार, यह निवेश उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोपीय संयंत्रों के वित्तीय पुनर्गठन, कर्ज प्रबंधन और प्रस्तावित ग्रीन स्टील ट्रांजिशन की दिशा में…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से सदर थाना पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग और गश्ती अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खुलेआम नशा करने वालों, बेवजह जमावड़ा लगाने वालों और संदिग्ध तरीके से घूम रहे युवकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में कई टीमों ने संभाला मोर्चा यह पूरी कार्रवाई सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी की अगुवाई में की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों के किनारे, सुनसान रास्तों और संवेदनशील…
नई दिल्ली : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर दो पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। भारतीय कैप्टन स्मित मछ्छर पर को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कॉकपिट में अचानक शुरू हुई खूनी झड़प फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा…
नई दिल्ली : 1 अक्टूबर 2026 से देश में कई ऐसे नियम और व्यवस्थाएं लागू हुई हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, बैंकिंग, रिटायरमेंट प्लानिंग, यात्रा और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ सकता है। इनमें कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, FD की ब्याज दरों की जानकारी, NPS में हेल्थ कवर, दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और कुछ राज्यों में DA से जुड़े बदलाव शामिल हैं। LPG सिलेंडर हुआ महंगा 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। बेंचमार्क दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा…
रांची : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बुधवार को रांची की विशेष PMLA अदालत ने आरोप तय कर दिए। हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए। कोर्ट में बोले हेमंत सोरेन-मैं निर्दोष हूं अदालत ने अभियोजन की ओर से लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए। हेमंत सोरेन ने आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही। आरोप तय होने के साथ ही मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 30 नवंबर से गवाह…










