Author: ARVIND SINGH

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा कपाली के वार्ड संख्या-2 स्थित मिल्लत नगर में हुआ। मकान गिरने के समय अंदर मौजूद तीन महिलाएं मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं, जबकि घर में मौजूद दो बच्चे स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत पहले से कमजोर हो गई थीं। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच अचानक मकान का…

Read More

– बारिश के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में बढ़ा खतरा, छोटा गोविंदपुर से मानगो और डिमना रोड तक मिले संदिग्ध मरीज – डेंगू के साथ जापानी इंसेफेलाइटिस के दो और एच1एन1 का एक संदिग्ध मरीज मिला, मलेरिया अभियान में जांच जारी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अभी मलेरिया के खिलाफ चल रहे अभियान से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है कि बरसात के साथ अब डेंगू ने भी चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। शहर में पिछले पांच दिनों के अंदर डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब तक आठ संदिग्ध मरीज सामने आ…

Read More

रांची : राजधानी की सड़कों पर लगे विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग और फ्लेक्स अब सीधे हाई कोर्ट की निगरानी में आ गए हैं। झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रांची नगर निगम को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सड़क की सतह से 12 फीट से कम ऊंचाई पर लगे विज्ञापन बोर्डों को हटाया जाए या तय मानक के अनुसार ऊपर किया जाए। अदालत के इस आदेश के बाद शहर में बड़ी संख्या में लगे लो-हाइट विज्ञापनों पर कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है। डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट के बोर्ड भी निशाने पर जस्टिस आनंद सेन की अदालत…

Read More

जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कोल्हान में बाढ़ का संकट गहरा दिया है। जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती में नाला किनारे बसे निचले इलाके के 250 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गुरुवार रात उड़ीसा डैम के दो फाटक खोले जाने के बाद इलाके में पानी तेजी से बढ़ा। देखते ही देखते घरों के आसपास जलजमाव की स्थिति बन गई और कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। लोगों में अफरातफरी मच गई। घरों में घुसा पानी, छत पर पहुंचाया सामान बागबेड़ा नया बस्ती के निचले इलाकों में…

Read More

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आदर्श आरक्षी मध्य विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर अचानक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलने पर सीदगोड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और…

Read More

जमशेदपुर:  मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में विश्व वैस्कुलर दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीएमएच ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक चिकित्सक, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, कंसल्टेंट, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान टीएमएच के वैस्कुलर सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी साझा किया गया। विभाग ने अब तक 1,020 ओपन वैस्कुलर सर्जिकल प्रक्रियाएं और 145 एंडोवैस्कुलर इंटरवेंशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इसे संस्थान में वैस्कुलर सेवाओं के विस्तार और विशेषज्ञ उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बहु-विषयक संगोष्ठी रही, जिसका…

Read More

जमशेदपुर: एनएच-33 पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला पुल के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चाईबासा के जामदा निवासी 22 वर्षीय सीसीर दुम्बी चातोंबा उर्फ डिम्पी चातोंबा और गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पुलिस…

Read More

जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले का जिला स्तरीय समारोह बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने संयुक्त रूप से परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, होमगार्ड की प्लाटून, चौकीदारों की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, एनसीसी, रेंजर गर्ल्स, स्काउट एंड…

Read More

जमशेदपुर: कुड़माली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत चार सांसदों ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सांसदों ने गृह मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए कुड़माली भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी शामिल रहे। सांसदों ने कहा कि कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लंबे समय से विभिन्न मंचों पर उठती रही है। कुड़माली…

Read More