
जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले का जिला स्तरीय समारोह बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने संयुक्त रूप से परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त ने परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, होमगार्ड की प्लाटून, चौकीदारों की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, एनसीसी, रेंजर गर्ल्स, स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून तथा केजीबीवी पटमदा की बैंड पार्टी ने हिस्सा लिया।
उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जेएनएसी के नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या
जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Trending
- छठ से पहले रांची के सूर्य मंदिरों में रौनक, कहीं सौ साल पुरानी परंपरा तो कहीं सात घोड़ों वाला रथ
- बिहार के शिक्षकों को फिर हिदायत, स्कूल में जींस-टीशर्ट और मोबाइल पर रोक
- पलामू में राजू तिर्की का काफिला रोका, यूपी के लाइसेंस वाले दो हथियार जब्त
- हाथी ने तोड़ा घर, वन विभाग सोता रहा! बच्चों की जान पर आई आफत, बाल-बाल बचा परिवार
- मांदर की थाप पर झूमेगा कोल्हान! सोहराय में पशुधन की पूजा, पांच दिनों तक गीत-नृत्य और सामूहिक भोज की परंपरा
- कोल्हान में करीब 3,000 शस्त्र लाइसेंसधारकों की होगी जांच, हर्ष फायरिंग और रील पर भी पुलिस की नजर
- टाटा समूह में नेतृत्व बदला, टाटा इंटरनेशनल की कमान नरेंद्रन को, वोल्टास के चेयरमैन बने डिसूजा
- जीटी रोड पर मौत बनकर दौड़ी कार! ऑटो को पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत; पति गंभीर












