Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
Author: ARVIND SINGH
– ग्रिड ऑपरेटरों पर गंभीर आरोप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव तरहसी (पलामू)। तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत अंतर्गत सुखरो टोला में 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री सत्येंद्र महतो (38 वर्ष), पिता रामलगन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने परसाई पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) के ग्रिड ऑपरेटरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजन सुधीर कुमार मेहता ने बताया कि ट्रांसफार्मर के ऊपर 11 हजार वोल्ट लाइन का कार्य शुरू करने से पहले सत्येंद्र महतो के मोबाइल से शाम…
चाइबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक फायर बुलेट का पिलेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि 13 जुलाई को जयपुर गांव निवासी शंकर लागुरी को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल शंकर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-1 बी स्थित निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास (पीएम आवास) परियोजना में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नौवीं मंजिल से गिरने के कारण 14 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन मुर्मू बिरसानगर के साधुडेरा का निवासी था। उसके पिता मसांग मुर्मू मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि सचिन किसी तरह निर्माणाधीन भवन के अंदर पहुंच गया और नौवीं मंजिल तक चला गया। इसी दौरान उसका संतुलन…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शनिवार की शाम गोलमुरी बाजार में रंगदारी को लेकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों के साथ खरीदारी करने आए लोग भी सहम गए। राहत की बात यह रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। अपराधियों ने गोलमुरी बाजार में दुकान चलाने वाले मोथु राम को निशाना बनाया। पीड़ित का आरोप है कि उनसे पहले ही एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये नहीं देने पर उन्हें और…
जमशेदपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के संग्रह और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने 47-जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र, जबकि झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई थी। उन्होंने बूथ संख्या 232, 233, 244,…
बड़ाजामदा, पश्चिमी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरा फेंके जाने से गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मुख्य सड़क, बाजार की गलियां, स्कूलों के आसपास, खाली पड़े भूखंडों तथा विभिन्न मोहल्लों में खुलेआम कचरा फेंके जाने से वातावरण दूषित हो रहा है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किए जाने पर कई स्थानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर पाए गए। कहीं लोगों ने अपने घरों के पास ही कचरा जमा कर रखा…
जामताड़ा: साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने करमाटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पांच और जामताड़ा थाना क्षेत्र के चार युवक शामिल हैं। इनके कब्जे से 27 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड और एक टैब बरामद किया गया है।…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने 15 जुलाई को जमशेदपुर कोर्ट परिसर के समीप हुए युवक के अपहरण मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी और एक सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को सुशील डे नामक युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसी दिन अपहृत युवक को…
जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में शनिवार सुबह एक बेहद भावुक और चिंताजनक घटना सामने आई। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक आदिवासी महिला होमगार्ड जवान पांच महीने से बकाया मानदेय नहीं मिलने की जानकारी मिलने के बाद ड्यूटी के दौरान ही फूट-फूटकर रोने लगीं। आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला ने बिलखते हुए कहा, “हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे।” जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे महिला को पता चला कि अगले सप्ताह भी बकाया मानदेय मिलने की कोई संभावना नहीं है। यह सुनते ही वह मानसिक रूप से टूट गईं और रोते…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के समीप अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपपाड़ा निवासी 27 वर्षीय जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा के रूप में हुई है। दोपहर करीब एक बजे चार से पांच लोग अचानक युवक के पास पहुंचे और उस पर लगातार धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण जगन्नाथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद…
