Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ता
- झारखंड में बालू खनन का रास्ता खुला, 444 घाटों में अभी सिर्फ 14 की लीज
- टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, रविवार को भी होगा काम
- कोयले की बढ़ी कीमतें बढ़ाएंगी उद्योगों का खर्च, BCCL को सालाना 150 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान
- बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! 28 अक्टूबर तक की मोहलत से मचा हड़कंप
- डेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत
- देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज
- गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : स्थानीय उद्योगों के लिए आधुनिक मशीनरी, बेहतर उत्पादन तकनीक और कारोबार के नए अवसर तलाशने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना हुआ है। 14 अक्टूबर को जमशेदपुर से निकला यह दल अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी कैंटन फेयर का दौरा करेगा। यात्रा का उद्देश्य वहां प्रदर्शित तकनीकों को समझना और जमशेदपुर सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में उनके इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशना है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई चैंबर के महासचिव पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष हर्ष बकरेवाल और उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी कर रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका भी इस औद्योगिक दौरे में शामिल हैं।…
हरमू में जमीन विवाद को लेकर घटना का आरोप, डॉक्टर की शिकायत पर दो नामजद युवकों के खिलाफ एफआईआर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज रांची : राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में जमीन विवाद को लेकर एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने दो युवकों पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने, कपड़े फाड़ने की कोशिश करने और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना 13 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। महिला डॉक्टर निशि कुमारी (52) की शिकायत…
केंद्र सरकार ने 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस को दी मंजूरी, चक्रधरपुर मंडल के 23,080 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ जमशेदपुर : दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों का उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दी गई है। इस फैसले से टाटानगर के करीब 8 हजार रेलकर्मियों को लाभ मिलने का अनुमान है। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। इससे त्योहार के पहले रेलकर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत…
जमशेदपुर : देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल टाटा समूह के भीतर चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर जारी मतभेद के बीच टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और उनके पुत्र नेविल टाटा ने अदालत का रुख किया है। दोनों की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट और मुंबई सिटी सिविल कोर्ट में कैविएट दाखिल की गई है। इसके जरिए अदालत से आग्रह किया गया है कि ट्रस्टियों वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह की ओर से संभावित याचिका पर कोई भी एकतरफा आदेश पारित…
जमशेदपुर : ठेका कर्मचारियों के लिए वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल करना अब आसान बनाने की पहल की गई है। टाटा स्टील ने ‘श्रम लाभ’ नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जहां कर्मचारी अपने यूनिक सेफ्टी पास नंबर के माध्यम से रोजगार संबंधी विवरण और सहायता सेवाओं तक पहुंच सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इसका उद्देश्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करते हुए डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। वेतन पर्ची से पीएफ तक मिलेगी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध इस प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों को वेतन पर्ची, न्यूनतम वेतन…
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वी. जी. गोपाल की पुण्यतिथि पर बुधवार, 14 अक्टूबर को यूनियन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम पांच बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके नेतृत्व को याद करते हुए उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह और सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने…
हजारीबाग : खनन से मिलने वाले राजस्व के मामले में हजारीबाग ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले में सालभर के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 61 प्रतिशत हिस्सा शुरुआती छह महीनों में ही हासिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि के बाद खनन विभाग को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक वसूली तय लक्ष्य से काफी आगे निकल सकती है। हालांकि, यह अनुमान आने वाले महीनों में राजस्व संग्रह की गति बरकरार रहने पर निर्भर करेगा। 1656 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिले में खनन राजस्व…
जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघ परिवार के तीन नए सदस्यों का स्वागत हुआ है। बाघिन सुनैना ने 23 सितंबर, 2026 की सुबह तीन शावकों को जन्म दिया, जिनमें दो मादा और एक नर हैं। अब चिड़ियाघर प्रबंधन ने शहरवासियों को इन नन्हे मेहमानों के नामकरण में शामिल होने का अवसर दिया है। लोग 19 अक्टूबर तक नाम भेज सकते हैं। चुने गए सुझावों के लिए विजेताओं को निःशुल्क प्रवेश पास और स्मृति चिह्न दिया जाएगा। सुनैना पहली बार बनी मां, रुद्र है पिता चिड़ियाघर की ओर से 14 अक्टूबर को जारी जानकारी के अनुसार, सुनैना पहली बार…
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतने की तैयारी कर रहे नौ भारतीय पहलवानों की राह में वीजा की बाधा आ गई। अमेरिका के लास वेगास में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में ये खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाए। भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने अमेरिकी दूतावास के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे भारत की पदक संभावनाओं को नुकसान पहुंचा है। वीजा विवाद के बीच भारतीय खेमे के लिए विश्वजीत मोरे का प्रदर्शन उत्साह बढ़ाने वाला रहा। उन्होंने 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग के फाइनल में पहुंचकर उपलब्धि हासिल की। महिला और…
पाकुड़ : विजयादशमी पर जब श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा अपने कंधों पर उठाकर विसर्जन के लिए निकलते हैं, तो कालिकापुर की सदियों पुरानी परंपरा जीवंत हो उठती है। यहां स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर करीब 321 वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। इसकी पहचान केवल प्राचीन इतिहास से नहीं, बल्कि पूजा और विसर्जन की विशिष्ट परंपराओं से भी जुड़ी है। शारदीय नवरात्र में झारखंड के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 1705 में हुई स्थापना, जनता ने संभाली परंपरा मंदिर के इतिहास के अनुसार, वर्ष 1705 में राम दुर्बल मंडल ने…










