Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोयले की बढ़ी कीमतें बढ़ाएंगी उद्योगों का खर्च, BCCL को सालाना 150 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान
- बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! 28 अक्टूबर तक की मोहलत से मचा हड़कंप
- डेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत
- देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज
- गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस
- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, सांसद बोले- अगले साल धरातल पर शुरू हो सकता है काम
- पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज
- चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में उसकी गिनती दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में क्यों होती है। मैकाय में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को महज दो दिन में पारी और 51 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया था। दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पहली पारी में जहां पूरी…
कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने मजबूत शुरुआत करते हुए स्टंप्स तक 5 विकेट पर 300 रन बना लिए। श्रीलंका के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने 117 रन की बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले पहले टेस्ट की पहली पारी में भी पडिक्कल ने…
पटना: पटना जिले के बख्तियारपुर में देर रात एक दर्दनाक अग्निकांड में सास-बहू और छह माह की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा पुरानी बाइपास इलाके में एक बाइक पार्ट्स और हार्डवेयर की दुकान से जुड़े मकान में हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।हादसे में मृतकों की पहचान रीमा देवी, गीता देवी और छह माह की सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। दुकान से मकान तक तेजी से फैली आग जानकारी के…
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शर्मा लाइन के पास बाइक सवार बदमाशों ने पूजा-अर्चना कर घर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान कांति देवी के रूप में हुई है। वह पूजा-अर्चना के बाद पैदल अपने घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन झपटी और तेज रफ्तार से वहां से…
रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक, पारदर्शिता और लंबित जांच के मुद्दे को लेकर छात्रों का आंदोलन अब नए चरण में प्रवेश करने जा रहा है। छात्र नेताओं ने 24 अगस्त से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है। यात्रा की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ से होगी। 24 अगस्त से शुरू होगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के अनुसार, यह यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों के प्रमुख स्थानों तक जाएगी। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों और छात्र समुदाय के बीच जनजागरूकता…
रांची : झारखंड न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 की संशोधित मेरिट लिस्ट से बाहर किए गए 35 अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने इन अभ्यर्थियों की याचिका को निष्प्रभावी मानते हुए निष्पादित कर दिया। अदालत ने कहा कि जब झारखंड न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा ही रद की जा चुकी है, तो संशोधित मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर अब कोई प्रभावी आदेश देने का आधार नहीं बचता। परीक्षा रद होने के बाद खत्म हुआ याचिका का आधार चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष मामले की…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंडराबेड़ा निवासी फूलचंद रघुनाथ बेसरा और रविंद्र मांडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रविवार को सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस…
रांची: राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिसर में खड़े नौ वाहन इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते सभी वाहन बुरी तरह जल गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। वर्कशॉप में मौजूद ज्वलनशील सामान और वाहनों के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी…
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा चौक पर शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच पुराना विवाद फिर भड़क गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों की पहचान प्रीतम सिंह, जय किशन और प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। प्रीतम सिंह और जय किशन को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रकाश ठाकुर का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। तीनों की स्थिति…
रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहा अभ्यर्थियों का विरोध शुक्रवार को कई स्थानों पर हिंसक झड़प में बदल गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद के बाद राज्य के तीन जिलों में 1000 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें कई प्रदर्शनकारियों को नामजद भी किया गया है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान करने में जुटी है। परीक्षा विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में…










