Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी
- बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं
- पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
- 99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने मंगलवार को घाघीडीह जेल एवं संप्रेषण गृह पहुंचे और वहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव ने घाघीडीह सेन्ट्रल जेल में महिला एवं पुरुष बंदियों के रहन सहन, खान पान, किचेन आदि का निरीक्षण किया । इसके अलावा उन्होंने संप्रेषण गृह में भी जाकर औचक निरीक्षण किया। संप्रेषण गृह में बच्चों के बेडरूम से लेकर पोशाक , खानपान , किचेन , खाद्य सामग्री आदि का निरीक्षण किया । उन्होंने यह…
जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोकगायिका तीजन बाई के निधन पर साहित्यकार धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें भारतीय लोक संस्कृति का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी बुलंद आवाज और अद्भुत प्रस्तुति शैली से महाभारत की कथाओं को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाया। 5 जुलाई 2026 को रायपुर एम्स में उनके निधन के साथ लोक कला का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया। 24 अप्रैल 1956 को दुर्ग जिले के गनियारी गांव में जन्मी तीजन बाई ने बचपन में अपने नाना से पंडवानी सीखी। मात्र 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली सार्वजनिक प्रस्तुति दी। उस दौर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 51.81 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 37 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि लिट्टी चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए पहुंचा है। इसके…
जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन (सस्टेनेबल लिविंग) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वन महोत्सव 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस सप्ताह भर चले उत्सव के अंतिम दिन “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को एक हरित भविष्य में योगदान देने के साथ-साथ अपनी माताओं को एक पेड़ समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल के हिस्से के रूप में, जैव विविधता को बढ़ाने और प्राकृतिक खाद्य संसाधनों के निर्माण के माध्यम से वन्यजीवों की मदद करने के लिए चिड़ियाघर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में बिष्टुपुर थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए कई घातक हथियार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई…
जमशेदपुर: मानगो में प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। बालिगुमा और गजाडीह के ग्रामीणों ने प्लांट के लिए हो रही नापी का कार्य रुकवा दिया और विरोध जताते हुए मानगो नगर निगम पहुंचकर प्लांट के स्थान को बदलने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र में बदबू, गंदगी और प्रदूषण फैलेगा, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। लोगों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।…
रांची: झारखंड के रांची जिले के तमाड़-बुंडू क्षेत्र में सामने आए चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 17 दिनों की जांच के बाद खुलासा करने का दावा किया है। 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल से एक सिरकटी और आंशिक रूप से जली लाश बरामद हुई थी। शव की पहचान नहीं होने के कारण यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। अब पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में बेल्जियम और स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और पुर्तगाल का सफर समाप्त हो गया। सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब पुर्तगाल की हार के बाद दिग्गज स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े। सिएटल के सिएटल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेल्जियम ने मेजबान अमेरिका को 4-1 से करारी शिकस्त दी। बेल्जियम की जीत के हीरो चार्ल्स डी केटेलेरे रहे, जिन्होंने 9वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित खैरबानी के समीप मंगलवार तड़के करीब तीन बजे भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में तीन ट्रक और एक ट्रेलर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो ट्रक चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रूठा माइंस की एंबुलेंस की मदद से तीनों…
जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) और अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संस्था सूरी सेवा फाउंडेशन (SSF) ने टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट (TSTI), बर्मामाइंस के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए अपनी साझेदारी को अगले चार वर्षों के लिए नवीनीकृत किया है। यह समझौता अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। इस परियोजना के लिए 18.5 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना है। साल 2020 में शुरू हुई इस मेरिट अवॉर्ड पहल के तहत अब तक 33 मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों…










