Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बर्मामाइंस थाना पुलिस ने धोबी घाट मुस्लिम बस्ती और आश्रम क्षेत्र में जागरूकता पैदल मार्च निकाला। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने बस्तीवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और कहा कि समाज से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पुलिस और आम लोगों की साझा…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां थाना पुलिस ने बंद घर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी, चेकबुक, आधार कार्ड और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को खरसावां थाना कांड संख्या 33/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 331(1) और 331(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। कपसाडीह (बड़ा खेड़ी) निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने…
साहिबगंज: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना क्षेत्र से एक युवती को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि युवती का संबंध हाल ही में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हामिद से था। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पिछले करीब चार वर्षों से संपर्क होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार युवती की पहचान बरहड़वा के करेला गांव निवासी अर्पिता सरकार के रूप में हुई है। वह स्नातक की छात्रा बताई जा रही है। उसके पिता स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं, जबकि उसकी मां आंगनबाड़ी सेविका थीं, जिनका निधन हो चुका है।…
सरायकेला: जिले की कपाली ओपी पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनारी के निर्मलनगर निवासी 26 वर्षीय गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कुल 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुडिसिली चौक के पास एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधि कर रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चांडिल एसडीपीओ शिव…
जमशेदपुर: टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works” रखी गई है। इस अवसर पर अस्पताल ने स्तनपान को बढ़ावा देने और नई एवं गर्भवती माताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की है। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सत्र, शैक्षणिक गतिविधियां और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य माताओं को स्तनपान से जुड़ी सही जानकारी देना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना…
जमशेदपुर: डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना देते हुए अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष शर्मा और उनके जीजा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि भुइयांडीह लकड़ीटाल निवासी मनीष शर्मा अपनी गर्भवती बहन के इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल आए थे। इलाज में लापरवाही की शिकायत करने पर…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डगड़गवाटांड़ जंगल में शनिवार को 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। मृतका की पहचान नौडीहा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत सतबरवा गांव निवासी लालो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान कई अहम सामान बरामद किए हैं। इनमें सल्फास का डिब्बा, एक बड़ा मोबाइल फोन, चप्पल,…
जमशेदपुर: झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। डीसी कार्यालय…
धर्मेंद्र कुमार, अक्षर संवाद पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है। पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अभेद्य गढ़ माने जाने वाले इस शहरी क्षेत्र का चुनावी समर इस बार महज एक सीट जीतने की होड़ नहीं है। यह बिहार की आगामी राजनीतिक दिशा, नए विकल्पों की स्वीकार्यता और पारंपरिक वोटबैंक की एकजुटता का एक बड़ा लिटमस टेस्ट बन गया है। यहां यह देखना लाजमी होगा कि देशभर में आंदोलनरत युवाओं का रुख इस उपचुनाव में किस ओर है। क्या युवाओं ने भाजपा के विरुद्ध अपना विरोध प्रकट किया है या…
जमशेदपुर: शहर में चेन स्नैचर्स का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने तीन महिलाओं को निशाना बनाकर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा घटना शनिवार सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 की है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला आशा रानी सारंगी से बदमाश ने सोने की चेन छीन ली। जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के पास टहल रही थीं। इसी दौरान पैदल आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। महिला के…
