Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
- 99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
- दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और अमेरिका, इजराइल व ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। देश के कई हिस्सों की तरह जमशेदपुर में भी एलपीजी गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। शहर में हालात ऐसे बन गए हैं कि गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। महिलाएं, पुरुष ही नहीं बल्कि बच्चे भी घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने दो-दो बार गैस बुकिंग कराई…
जमशेदपुर | पोटका प्रखंड जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसड़ा स्थित हरिजन बस्ती में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बस्ती के करीब 20 परिवार पिछले 25 दिनों से पानी की गंभीर समस्या झेल रहे हैं। यहां लगा एकमात्र चापाकल खराब पड़ा है, जिससे लोगों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी, डेगची और हंडी लेकर खराब चापाकल के पास इकट्ठा हुईं और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द चापाकल की…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में देशभर के साथ आज ईस्टर का पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर ईसाई समुदाय के लोग अपने पूर्वजों को याद करने के लिए कब्रिस्तानों में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही चर्चों और कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ईस्टर के अवसर पर लोग अपने परिजनों की कब्र पर जाकर फूल-माला अर्पित कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वातावरण पूरी तरह से भक्ति और भावनाओं से सराबोर नजर आ रहा है। ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार, गुड…
जमशेदपुर: शहर के कदमा थाना अंतर्गत कालिंदी रोड में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाउस नंबर 15 निवासी लोकेश कुमार सिंह उर्फ “गब्बर” के घर में यह घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार घर से बाहर था। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए घर में प्रवेश किया और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 8 से 10…
अक्षर संवाद जमशेदपुर बिष्टुपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं (प्रिया, पायल, नम्रता, मनी, अनु, आशा, सोनाली, शिल्पी, संजना, गीता) के लिए, जो विद्यालय में अपनी स्कूल इंटर्नशिप कर रही थीं, एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. त्रिपुरा झा (इग्नू केंद्र की कोऑर्डिनेटर) के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में ज्ञान और सकारात्मकता का संचार हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन पायल द्वारा किया गया। इसके पश्चात स्वागत भाषण अनु द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें अतिथियों एवं सभी उपस्थित…
जमशेदपुर: सोनारी स्थित आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह अपने 25 वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह मनाने जा रहा है। इस अवसर को लेकर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के अध्यक्ष संजय केडिया, उपाध्यक्ष मनीष जैन, कुमुद अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, ट्रस्टी संजीव बंधन, सौरभ चौधरी, सहायक सचिव वंदना जैन, प्रबंधन समिति सदस्य मनोज हरनाका और प्राचार्या डॉ. परिनिता शुक्ला मौजूद रहीं। सभी ने विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश…
जपला/पलामू: झारखंड के पलामू जिले के जपला क्षेत्र के युवा उद्यमी मनीष सिंह आज अपने कार्यों की बदौलत खास पहचान बना चुके हैं। स्थानीय लोग उन्हें “जपला का दूसरा टाटा” कहकर सम्मानित करते हैं, क्योंकि वे उद्योग के साथ-साथ समाज सेवा में भी लगातार योगदान दे रहे हैं। छोटे स्तर से शुरू किया बड़ा सफर साधारण कृषक परिवार से आने वाले 38 वर्षीय मनीष सिंह ने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्तर से की। करीब 10 वर्षों तक उन्होंने एल एंड टी (L&T) जैसी बड़ी कंपनी के साथ काम कर अनुभव हासिल किया। वर्तमान में वे विद्युत विभाग के…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नगदी और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सुंदरनगर थाना प्रभारी अजित मुंडा ने बताया कि बीते 2 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया था, हालांकि वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके। वहीं एक पान दुकान का ताला काटकर चोर ने चोरी…
जमशेदपुर: हजारीबाग की घटना को लेकर जमशेदपुर में सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। झामुमो जिला संपर्क कार्यालय से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी, आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मांग की कि हजारीबाग की घटना की…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजादनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और जिंदा गोली बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:15 बजे आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगोर स्वीट्स के पास शेख शारिक इमाम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया, तो आरोपी ने देसी कट्टा लहराते हुए लोगों को डराया और अपने साथी सलमान के साथ बाइक से फरार…










