Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
Author: ARVIND SINGH
धर्मेंद्र कुमार, जमशेदपुर: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था लंबे समय से सवालों के घेरे में रही है। अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस और पुलिस की कमजोर पकड़ के कारण शहरवासी स्वंय को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। लेकिन हाल ही में नए पुलिस कप्तान डॉ. एहतेशाम वकारिब के आगमन के बाद हालात में बदलाव की झलक दिखाई देने लगी है। डॉ. वकारिब ने पदभार संभालते ही सबसे पहले ट्रैफिक चेकिंग में लगे दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों को थानों में पदस्थापित कर दिया। यह कदम कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हुआ है। अब पुलिस बल केवल हेलमेट चेकिंग तक…
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार देर रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार वार्ड संख्या-6 में अज्ञात अपराधियों ने कथित शराब माफिया प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएसपी, एसपी और डीआईजी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आसपास लगे…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में मंगलवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने फुटबॉल प्रशंसकों को भरपूर रोमांच दिया। तीन अलग-अलग मुकाबलों के बाद स्पेन, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। दिन का सबसे चर्चित मुकाबला अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेला गया, जिसमें आखिरी मिनटों तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका। पहले मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दोनों टीमों के बीच अधिकांश समय तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मैच गोलरहित बराबरी…
सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे काफी देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (MH12LT-8538) ने पीछे से बाइक (JH05DN-3281) को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।…
जमशेदपुर: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने मंगलवार को घाघीडीह जेल एवं संप्रेषण गृह पहुंचे और वहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव ने घाघीडीह सेन्ट्रल जेल में महिला एवं पुरुष बंदियों के रहन सहन, खान पान, किचेन आदि का निरीक्षण किया । इसके अलावा उन्होंने संप्रेषण गृह में भी जाकर औचक निरीक्षण किया। संप्रेषण गृह में बच्चों के बेडरूम से लेकर पोशाक , खानपान , किचेन , खाद्य सामग्री आदि का निरीक्षण किया । उन्होंने यह…
जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी लोकगायिका तीजन बाई के निधन पर साहित्यकार धर्मेंद्र कुमार ने उन्हें भारतीय लोक संस्कृति का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी बुलंद आवाज और अद्भुत प्रस्तुति शैली से महाभारत की कथाओं को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाया। 5 जुलाई 2026 को रायपुर एम्स में उनके निधन के साथ लोक कला का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया। 24 अप्रैल 1956 को दुर्ग जिले के गनियारी गांव में जन्मी तीजन बाई ने बचपन में अपने नाना से पंडवानी सीखी। मात्र 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली सार्वजनिक प्रस्तुति दी। उस दौर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 51.81 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 37 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि लिट्टी चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए पहुंचा है। इसके…
जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन (सस्टेनेबल लिविंग) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वन महोत्सव 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस सप्ताह भर चले उत्सव के अंतिम दिन “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को एक हरित भविष्य में योगदान देने के साथ-साथ अपनी माताओं को एक पेड़ समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल के हिस्से के रूप में, जैव विविधता को बढ़ाने और प्राकृतिक खाद्य संसाधनों के निर्माण के माध्यम से वन्यजीवों की मदद करने के लिए चिड़ियाघर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में बिष्टुपुर थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए कई घातक हथियार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई…
जमशेदपुर: मानगो में प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। बालिगुमा और गजाडीह के ग्रामीणों ने प्लांट के लिए हो रही नापी का कार्य रुकवा दिया और विरोध जताते हुए मानगो नगर निगम पहुंचकर प्लांट के स्थान को बदलने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र में बदबू, गंदगी और प्रदूषण फैलेगा, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। लोगों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।…
