Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कपाली में बारिश का कहर, कच्चा मकान भरभराकर गिरा; तीन महिलाएं घायल, दो बच्चे बाल-बाल बचे
- अब डेंगू का डंक! पांच दिन में 2 मरीजों की पुष्टि, 8 संदिग्ध मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
- रांची में अब 12 फीट से नीचे नहीं चलेगा विज्ञापन! हाई कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, हटेंगे खतरनाक बोर्ड
- जमशेदपुर के बागबेड़ा में 250 से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी, स्वर्णरेखा-खरकाई और धानसारी नदी उफान पर
- सिदगोड़ा में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, दो छात्र घायल; चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप
- टीएमएच में विश्व वैस्कुलर दिवस पर कार्यक्रम, 1,020 ओपन सर्जरी और 145 एंडोवैस्कुलर प्रक्रियाओं की उपलब्धि
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Author: ARVIND SINGH
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सोमवार को सड़क पर उतर आई। करमपदा गांव के समीप किरीबुरू-थोलकोबाद मुख्य चौक पर ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने सेल किरीबुरू प्रबंधन की दोनों स्कूल बसों को सुबह से ही रोककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्षों से चली आ रही बसों की कमी के कारण दर्जनों बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं, लेकिन अब तक न तो सेल प्रबंधन और न ही प्रशासन ने कोई स्थायी समाधान निकाला है। प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के समीप सोमवार शाम रंगदारी मांगने को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चापड़ से लैस कुछ युवक एक दुकानदार की दुकान पर पहुंचे और उससे पैसे की मांग करने लगे। दुकानदार द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले का नेतृत्व नंदू लोहार नामक युवक कर रहा था। आरोप है कि रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों ने दुकानदार पर चापड़ से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है। राज्य सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे राज्य के खेल इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। प्रतियोगिता के तहत रांची में पहला मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। आयोजन को लेकर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर…
खूंटी: खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेल-खेल में धार्मिक रथ खींच रहे स्कूली बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत छात्रों की पहचान चंदन कुमार (पिता- ननका यादव) और तिजेश्वर गोप (पिता- पाल गोप) के रूप में हुई है। दोनों 12वीं कक्षा के छात्र थे।…
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में घरेलू विवाद ने सोमवार रात खूनी रूप ले लिया। नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला मोहल्ले में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घायल महिला की पहचान 30 वर्षीय रुबखसाना खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब चार महीने पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी…
जमशेदपुर: गोलमुरी मार्केट में रविवार देर रात एक पान दुकान को निशाना बनाकर चोर नकदी और हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दुकान संचालक उमेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर…
चतरा: चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TPC) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र से नरेश गंझू उर्फ रविकांत को दबोचा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार का करीबी सहयोगी था और लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धमनियां पिकेट में रखा गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन स्पेन ने बेहतर रणनीति और शानदार टीमवर्क के दम पर जीत हासिल की। मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने छोटी-छोटी पासिंग और तेज प्रेसिंग के जरिए अर्जेंटीना पर लगातार दबाव बनाया। इससे अर्जेंटीना को खुलकर हमला करने का मौका नहीं मिला। स्पेन की जीत में उसके मजबूत डिफेंस की भी बड़ी भूमिका रही। अर्जेंटीना ने कई बार…
गुवा: पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरू के सिविल ऑफिस के समीप रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो (ओडी02एटी-0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का चालक आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जीईएल चर्च रोड की तरफ जा रहा था। सिविल ऑफिस के समीप स्थित मोड़ पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे गहरी नाली में जा घुसी। दुर्घटना के बाद…
जमशेदपुर: केबल कंपनी के कर्मचारियों ने अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर वेदांता ग्रुप के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार को केबल टाउन स्थित सामुदायिक भवन मैदान में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति तय की और चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में केबल कंपनी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2025 में वेदांता ग्रुप द्वारा कंपनी का अधिग्रहण किए जाने के बावजूद उनके जमा पैसे का पूरा भुगतान नहीं किया गया है।…
