Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद, नई दिल्ली: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ के पहले सत्र मे आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस तथा भविष्य की तकनीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में देश-विदेश के उद्योग जगत, आईटी कंपनियों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हम सभी झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में एक साझा उद्देश्य के साथ…
डीडी बार हमले में SIT की बड़ी कार्रवाई, बार मालिक नीरज सिंह समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी दबोचे गए
जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार के बाहर 27 जून की रात हुए जानलेवा हमले के मामले में गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में डीडी बार के मालिक नीरज सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस कांड में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के समीप हुई घटना की जांच के लिए गठित SIT ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।…
जमशेदपुर: शहर में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार पर जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 39 लाख रुपये मूल्य की 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद की है। इस मामले में मानगो थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे रैकेट के तीन कथित संचालक अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि नकली सिगरेट शहर की विभिन्न दुकानों में सप्लाई की जा रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मानगो के जवाहरनगर रोड…
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का जमशेदपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अब भी फरार है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 7 जुलाई को टेल्को घड़ी पार्क के पास स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद टेल्को थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक…
जमशेदपुर: भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2010 बैच के अधिकारी सुशील प्रसाद तथा मो. शाहिद आलम मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के अंतर्गत झारखंड राज्य भ्रमण के क्रम में बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ तथा जिले के प्रशासनिक एवं विकासात्मक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने दोनों आईएफएस अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक संरचना, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं तथा जमशेदपुर की देश…
जमशेदपुर: 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले के मुख्य आरोपी और 2 लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार दोपहर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बोदरा लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। विश्वजीत मंडल पुलिस को चकमा देकर सीधे कोर्ट पहुंचा और वहां सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद अदालत ने उसे…
धर्मेंद्र कुमार, जमशेदपुर: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था लंबे समय से सवालों के घेरे में रही है। अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस और पुलिस की कमजोर पकड़ के कारण शहरवासी स्वंय को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। लेकिन हाल ही में नए पुलिस कप्तान डॉ. एहतेशाम वकारिब के आगमन के बाद हालात में बदलाव की झलक दिखाई देने लगी है। डॉ. वकारिब ने पदभार संभालते ही सबसे पहले ट्रैफिक चेकिंग में लगे दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों को थानों में पदस्थापित कर दिया। यह कदम कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हुआ है। अब पुलिस बल केवल हेलमेट चेकिंग तक…
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार देर रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार वार्ड संख्या-6 में अज्ञात अपराधियों ने कथित शराब माफिया प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएसपी, एसपी और डीआईजी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आसपास लगे…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में मंगलवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने फुटबॉल प्रशंसकों को भरपूर रोमांच दिया। तीन अलग-अलग मुकाबलों के बाद स्पेन, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। दिन का सबसे चर्चित मुकाबला अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेला गया, जिसमें आखिरी मिनटों तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका। पहले मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दोनों टीमों के बीच अधिकांश समय तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मैच गोलरहित बराबरी…
