Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित बांधडीह में बुधवार देर रात 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोपोडेरा निवासी रोहित मुंडा के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार, रोहित बुधवार रात सालगाझरी इलाके में अपने कुछ दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया। बाद…
SIR-2026: डीसी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील, सबर परिवारों से मिलकर योजनाओं की ली जानकारी
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, सिंदुरगौरी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर से गणना प्रपत्र के वितरण, प्राप्ति और बीएलओ ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटाइजेशन की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक समय पर गणना प्रपत्र पहुंचाया जाए तथा प्राप्त प्रपत्रों का शीघ्र और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए सभी…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर राज्य सरकार के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति , अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ई-कल्याण पोर्टल खोल दिया गया है। इस योजना के तहत संबंधित शिक्षण संस्थानों के इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर द्वारा विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर द्वारा आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित है।जिला प्रशासन का सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-कल्याण पोर्टल पर…
मेदिनीनगर (पलामू): पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर गुरुवार को बड़ा विवाद हो गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच तनाव उस समय हिंसक हो गया, जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। घटना में जैप के जवान राजमोहन सिंह और सहायक पुलिस की महिला जवान प्रिया सिंह घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद डीएसपी राजेश यादव समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति…
पलामू: झारखंड में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के अद्यतन और सेल्फ-एन्यूमरेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में पलामू जिले के पांकी और रामगढ़ अंचल के प्रभारी अंचल अधिकारी (सीओ) मारवाड़ी साहू का अनोखा प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वे ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नागपुरी गीतों का सहारा ले रहे हैं। बुधवार को पांकी अंचल के लोहरसी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी साहू ने नागपुरी गीत गाकर ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया, सेल्फ-एन्यूमरेशन के महत्व और मतदाता सूची…
जमशेदपुर: टाटा स्टील के खेल विभाग ने इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन टीम भावना, खेल भावना और साहसिक खेलों के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच बना। जॉइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल (जेडीसी) की 23 यूनिट्स से कुल 207 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स एकेडमीज़ के हेड अमित मोदक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट टीम भावना, बेहतर समन्वय और दृढ़ संकल्प का परिचय…
गुवा, चाईबासा: सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा एवं चिड़िया खदानों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने को लेकर धनबाद स्थित सीजीआईटी कोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई 8 जुलाई 2026 को हुई। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन किरीबुरू के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने प्रेस वार्ता कर कहा कि इस दिन सेल प्रबंधन को अपना काउंटर दाखिल करना था, लेकिन न तो कोई अधिकृत अधिकारी और न ही अधिकृत अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित हुए। यूनियन की ओर से अधिवक्ता सोमेन्द्र नाथ घोष ने न्यायालय में कहा कि जिस अधिवक्ता ने प्रबंधन का पक्ष रखने का प्रयास किया, उन्हें इस…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास हुए अपराधी राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग मुख्य वजह थी। मामले में मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ शब्बे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार की शाम प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।एसएसपी ने बताया कि 8 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल बच्चा पर…
बोकारो: खान सुरक्षा महानिदेशालय के 125वें स्थापना वर्ष के अवसर पर टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। इस दौरान सर दोराबजी टाटा पार्क में आम, अमरूद और बेल समेत 120 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में खान सुरक्षा महानिदेशालय के उप महानिदेशक श्याम सुंदर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ टाटा स्टील के जनरल मैनेजर (कोल) संजय राजोरिया और वेस्ट बोकारो (डेज़िग्नेट) के जनरल मैनेजर मुकेश रंजन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डीजीएमएस के निदेशक (माइनिंग) अजीत…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मुसाबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की मध्य रात्रि मुसाबनी थाना को सूचना मिली थी कि एक टाटा मैजिक वाहन के जरिए अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व…
