Spread the love

जमशेदपुर में इन दिनों गर्मी लगातार अपना तेवर दिखा रही है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को शहर का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया।
गर्मी से राहत पाने के लिए अब शहरवासी प्राकृतिक साधनों का सहारा ले रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग स्वर्णरेखा नदी के घाटों पर पहुंच रहे हैं, जहां ठंडे पानी में नहाकर लोग सुकून के पल बिता रहे हैं।
रविवार होने के कारण घाटों पर भीड़ और ज्यादा देखने को मिली। छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक नदी में घंटों नहाते और मस्ती करते नजर आए। कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घाट पर पहुंचे और गर्मी से राहत के साथ-साथ पिकनिक जैसा माहौल भी बन गया।
नदी किनारे लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जहां हर कोई तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए पानी में समय बिताता दिखा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version