Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
- सरायकेला में मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
आज आदित्यपुर स्थित Aphrodite 4 Wheeler Pvt Ltd के Renault शोरूम में नई Renault Duster कार का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर State Bank of India (एसबीआई) एसएमई ब्रांच आदित्यपुर के हेड श्री रितेश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी, बैंक के ग्राहक तथा ऑटोमोबाइल प्रेमी शामिल हुए। लॉन्चिंग के दौरान नई डस्टर के आधुनिक फीचर्स, आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि रितेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि…
जमशेदपुर में इन दिनों गर्मी लगातार अपना तेवर दिखा रही है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को शहर का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया। गर्मी से राहत पाने के लिए अब शहरवासी प्राकृतिक साधनों का सहारा ले रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग स्वर्णरेखा नदी के घाटों पर पहुंच रहे हैं, जहां ठंडे पानी में नहाकर लोग सुकून के पल बिता रहे हैं। रविवार होने के कारण घाटों पर भीड़ और ज्यादा देखने को मिली। छोटे बच्चों से लेकर युवा और…
जमशेदपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां जन्मदिन की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। तेज रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार और विकास रजक अपने दोस्त कैप्टन शर्मा के साथ देर रात जन्मदिन मनाने के लिए देवरी मंदिर जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे कैप्टन शर्मा चला रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे चांडिल के पास पहुंचे, तभी…
जमशेदपुर/सुंदरनगर: रामनवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अखाड़ा जुलूस भव्य और श्रद्धा के साथ निकाला गया। पूरे शहर में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुंदरनगर, साकची, सोनारी, मानगो, टेलको, सिदगोड़ा, परसुडीह, कदमा और जुगस्लाई सहित कई इलाकों से निकले जुलूस में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। जुलूस के दौरान रामभक्तों ने हाथों में डंडे और तलवार लेकर पारंपरिक अखाड़ा खेल का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर…
जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर झंडा विसर्जन के दौरान साकची क्षेत्र में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश संघ के तत्वावधान में, संघ के सदस्यों एवं मोतीलाल नेहरू विद्यालय के स्टॉफ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच चना, गुड़ और पानी का वितरण किया गया। भीषण भीड़ और गर्मी के बीच यह सेवा शिविर लोगों के लिए काफी राहत भरा साबित हुआ। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सचिव डॉ. डीपी शुक्ला सहित प्रबंधन के सभी…
रामनवमी विसर्जन जुलूस में सिविल डिफेंस का सराहनीय योगदान, जिलेभर में फर्स्ट ऐड कैंप और गोताखोर तैनात
जमशेदपुर: रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की ओर से जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर फर्स्ट ऐड कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को राहत और सुरक्षा प्रदान की गई। यह व्यवस्था उप नियंत्रक सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा के निर्देश पर 28 मार्च 2026 को की गई। नागरिक सुरक्षा के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि साकची गोलचक्कर, मानगो गोलचक्कर, रंकिणी मंदिर कदमा, मानगो गांधी मैदान तथा हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर फर्स्ट ऐड कैंप स्थापित किए गए थे। इसके अलावा स्वर्णरेखा नदी (मानगो) एवं खरकई नदी के दोमुहानी घाट, सोनारी…
जमशेदपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस के दौरान मानगो कुशवाहा संघ द्वारा मानगो गोल चक्कर पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच सेव-बुंदिया, शीतल जल एवं शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के मानगो अध्यक्ष गोपाल प्रसाद एवं सचिव गणेश प्रसाद ने किया। शिविर में उपस्थित कुशवाहा समाज के लोगों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए सनातन परंपरा का निर्वहन किया और भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाई। इस अवसर पर गनौरी प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, प्रशुराम प्रसाद, किशोरी प्रसाद,…
रामनवमी के पावन अवसर पर विसर्जन के दिन जमशेदपुर में निकले भव्य अखाड़ा जुलूस में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुए। शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा निकाले गए जुलूस में दोनों नेताओं ने भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता को पगड़ी पहनाकर, तलवार एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जुलूस के दौरान डंका की गूंज सुनकर बन्ना गुप्ता खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने डंका बजाते हुए लाठी भांजकर पारंपरिक अखाड़ा कला का आनंद लिया। मौके पर…
जमशेदपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर आज भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले इस जुलूस में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आकर्षक झांकियों और हैरतअंगेज करतबों ने लोगों का मन मोह लिया। रामनवमी के मौके पर जमशेदपुर में पारंपरिक अखाड़ा जुलूस पूरे धूमधाम और उल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य झांकियां सजाई गईं, वहीं बजरंगबली की विशेष प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शहर के विभिन्न अखाड़ों ने अपने-अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। युवाओं ने लाठी, तलवार…
