Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह डिमना रोड स्थित माउंट व्यू स्कूल के पास की है, जहां सड़क किनारे खड़े अधिवक्ता शशि भूषण को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डिमना रोड, ओल्ड सुभाष कॉलोनी निवासी 38…

Read More

अक्षर संवाद जमशेदपुर 22 अप्रैल, 2026 को ‘‘पर्यावरण पहल’’ के तत्वावधान में स्वदेशी कार्यालय, बिष्टुपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख ने कहा कि ‘‘पृथ्वी-दिवस’’ को पूरे देशभर में पर्यावरण जागरूकता के रूप में मनाया जाना चाहिए।  युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है और इसके लिये स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच जाकर कार्यशाला, गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि करना आवश्यक है।  आज की भयावह प्रदूषण की स्थिति को देखते हुये भविष्य में पृथ्वी को बचाने के लिये हर संभव प्रयास करना चाहिए।  भूमि…

Read More

जमशेदपुर में बुधवार रात टाइगर मोबाइल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के खालसा स्कूल के पास टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज खान को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे का कारोबार होने वाला है। सूचना के आधार पर उन्होंने वहां निगरानी शुरू की। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी को रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा…

Read More

पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद निर्दोष नागरिकों और वीर जवानों की याद में एक अनोखी पहल सामने आई है। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने रक्तदान के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 22 अप्रैल को ‘धरती का स्वर्ग’ कहे जाने वाले पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों और भारतीय सेना के वीर जवानों की स्मृति में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने विशेष एसडीपी रक्तदान अभियान चलाया।इस अभियान के तहत सात एसडीपी रक्तदान किए गए, जिसके साथ ही संस्था ने कुल 1818वां एसडीपी रक्तदान का महत्वपूर्ण…

Read More

जमशेदपुर में सेंट जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल की दोनों शाखाओं में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बर्मामाइंस शाखा की कोऑर्डिनेटर वी. निर्मला ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को पौधों के महत्व और उनकी देखभाल के तरीकों के बारे में…

Read More

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जहां जूडियो के पास दो कारों की जोरदार टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जूडियो के सामने एक इनोवा कार बैक हो रही थी, तभी साकची की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई कार उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हुंडई कार में सवार संतोषी नामक महिला गाड़ी के अंदर ही फंस गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों…

Read More

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नॉर्दन टाउन स्थित टाटा स्टील यूआईएसएल के पब्लिक हेल्थ सेंटर में बुधवार सुबह एक ठेका कर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मेघु मुखी के रूप में हुई है, जो हेल्थ सेंटर में फॉगिंग का कार्य करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेघु मुखी बुधवार सुबह करीब 11 बजे रोज की तरह अपने कार्यस्थल पहुंचा था। सहकर्मियों के अनुसार वह सामान्य दिख रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव हेल्थ सेंटर के गोदाम में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना…

Read More

सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर राष्ट्रीय उच्च पथ पर बढ़ती दुर्घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर दर्जनों सड़क हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें चार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला बुधवार तड़के करीब 4 बजे का है, जब दो बड़े मालवाहक वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आंध्र प्रदेश से आ रहे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

जमशेदपुर/बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में एक और बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सुवर्णरेखा नदी के किनारे पानीपाड़ा गांव के पास मिले 227 किलोग्राम के तीसरे जिंदा सिलेंडर बम को आज भारतीय सेना के जवानों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय (डिफ्यूज) कर दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का था, जो करीब 6 दिन पहले बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया और सुरक्षा…

Read More

जमशेदपुर/पोटका: पोटका प्रखंड के पिछली गांव में कथित जमीन घोटाले को लेकर बिरसा सेना ने जमीन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार सुनील कर्मकार के घर पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी शिकास भगत ने फर्जी वंशावली और ग्राम प्रधान के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर करीब 1 एकड़ 2 डिसमिल जमीन की अवैध बिक्री कर दी है। इस मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई…

Read More