Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- तिरुलडीह गोलीकांड के 44 साल: दो छात्रों की शहादत, आज भी न्याय और सम्मान का इंतजार
- CJP पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका; जस्टिस प्रसाद ने पूछा- आखिर आपका मकसद क्या है?
- परसुडीह के नामोटोला में 19 वर्षीय युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में मचा कोहराम
- धनबाद से दुनिया तक शोध की पहचान, प्रो. सुमंत कुमार पाढ़ी बने आरएससी फेलो
- जमशेदपुर में लेजर शो की टाइमिंग बदली! 24 अक्टूबर से जुबिली पार्क में शाम 6 और 7 बजे दिखेगा रंग-बिरंगी रोशनी का नजारा
- खूंटी में स्कूल परिसर के अंदर फादर पर हमला, कमरे में बेहोश मिले, रिम्स रेफर
- पूजा देखने गया परिवार, लौटकर मिला टूटा ताला, मानगो में 13.5 लाख की चोरी का दावा
- झारखंड में मौसम के दो रंग, दोपहर में गर्मी, सुबह-रात ठंडक, 26 तक कैसा रहेगा हाल?
Author: ARVIND SINGH
रामगढ़ : मां को खोने का दुख और उनकी स्मृतियों के प्रति गहरी श्रद्धा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म संस्कार के सातवें दिन परंपरा के अनुसार विभिन्न रस्मों का निर्वहन किया। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थिति में उन्होंने मां को नमन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रामगढ़ जिले के नेमरा में संपन्न इन संस्कारों के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया गया। इस…
जमशेदपुर : शहर में पिछले छह महीने के दौरान हुई गोलीबारी की 29 घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय क्राइम मीटिंग में कोल्हान डीआईजी ने इन वारदातों की समीक्षा की और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में गोलीबारी के मामलों, आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों और अपराधियों को आर्थिक मदद देने वालों पर कार्रवाई का मुद्दा प्रमुखता से उठा। गोलीबारी की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने का संकेत क्राइम मीटिंग में पिछले छह महीने में सामने आई 29 फायरिंग की घटनाओं का उल्लेख…
जमशेदपुर : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड सेवाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार के बीच टाटा पावर डेटा सेंटर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा रही है। कंपनी के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली पारेषण और वितरण से जुड़े संभावित अवसरों की उसकी पाइपलाइन 2.8 गीगावॉट से अधिक है। इसके तहत देश-विदेश के 18 प्रमुख डेटा सेंटर संचालकों के साथ 29 कार्यधाराओं पर सक्रिय रूप से काम और बातचीत चल रही है। बिजली आपूर्ति के साथ बुनियादी ढांचे का समाधान टाटा पावर डेटा सेंटर कंपनियों के लिए अपनी भूमिका केवल बिजली उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रख रही है। कंपनी बिजली कनेक्टिविटी वाली भूमि,…
रांची : झारखंड के सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के सामने धरना दिया। मानदेय में वृद्धि, बकाया राशि के भुगतान और नौकरी की सुरक्षा सहित 10 सूत्री मांगों पर प्रशिक्षकों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। 24 हजार रुपये मासिक मानदेय और एरियर की मांग संघ का कहना है कि पिछले सात वर्षों से व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें बढ़ा हुआ…
चक्रधरपुर : त्योहारों पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। नियमित गाड़ियों में बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की है। इनमें चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली और मंडल के स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियां शामिल हैं। इससे बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। टाटा-बक्सर और आदित्यपुर-लखनऊ की सुविधा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08183 टाटा-बक्सर साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन 13 अक्टूबर…
लिट्टी, पोहा, मूंग दाल चीला और ओट्स उपमा समेत कई विकल्प शामिल; सुबह 8 से 10 बजे तक मिलेगा नाश्ता जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों की सेहत और खानपान की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैंटीन के मेन्यू में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए मेन्यू में पारंपरिक व्यंजनों के साथ कई पौष्टिक नाश्ते के विकल्प शामिल किए गए हैं। अब कर्मचारियों को नाश्ते में लिट्टी, पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और ओट्स उपमा जैसे व्यंजन मिलेंगे। इसके अलावा उबला चना, दलिया उपमा और उबले अंडे भी मेन्यू का हिस्सा होंगे। टाटा स्टील वर्क्स जनरल ऑफिस…
48 घंटे में कई जगहों पर जांच, बहरागोड़ा में 11 किलो खराब मिठाई और 10 लीटर खराब तेल जब्त जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। पिछले 48 घंटे के दौरान जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कहीं मिलावटी पनीर तो कहीं खराब मिठाई, खाद्य तेल और एक्सपायरी खाद्य उत्पाद मिलने के मामले सामने आए हैं। बहरागोड़ा में एक मिठाई दुकान से 11 किलोग्राम खराब मिठाई और 10 लीटर खराब खाद्य…
सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई ने लगाए गंभीर आरोप, इंजीनियर संगठनों की बैठक में उठा मामला जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार पर जल संसाधन विभाग की स्वर्णरेखा परियोजना में कार्यरत सहायक अभियंता विजय तिर्की और कार्यपालक अभियंता शिवराम गगराई के साथ गाली-गलौज, बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर विभागीय इंजीनियरों में आक्रोश है। मामले को लेकर डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड और झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ के पदाधिकारियों ने निर्मल गेस्ट हाउस में बैठक कर विरोध जताया। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग…
1945 से 2015 तक जारी प्रमाणपत्रों के कागजी रिकॉर्ड का होगा डिजिटलीकरण, दस्तावेजों के खराब होने और गुम होने का खतरा होगा कम। जेएनएसी की पहल से पुराने रिकॉर्ड खोजना होगा आसान, प्रशासनिक कामकाज में भी आएगी तेजी। जमशेदपुर : शहर में सात दशक पुराने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों से जुड़े रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की दिशा में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने पहल शुरू की है। इसके तहत वर्ष 1945 से 2015 तक जारी किए गए जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों के कागजी रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से लगभग 10.50 लाख पुराने…
13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक सात फेरे लगाएगी टाटानगर-बक्सर स्पेशल, वापसी में 14 अक्टूबर से चलेगी ट्रेन आदित्यपुर से लखनऊ के लिए भी विशेष ट्रेन, त्योहारों में बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत जमशेदपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इससे टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से बिहार तथा उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से टाटानगर से बक्सर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।…










