Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा स्टील प्लांट में महिला सेफ्टी सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला! लोहे के बोल्ट से चेहरे, सिर और कंधे पर किए वार, मास्क पहनकर आया हमलावर फरार
- आमबागान को मिलेगी नेताजी की पहचान, भव्य स्मारक बनाने की योजना
- गम्हरिया में कथित गौमांस बिक्री पर हंगामा, रोनित गोराई की पहल पर थाने पहुंचा मामला; संदिग्ध नंबर प्लेट वाली बाइक भी जांच के घेरे में
- कदमा में रिश्तों का खून: चाकू से हमले में युवक की मौत, भाई पर आरोप
- महिला सेफ्टी सुपरवाइजर की हालत स्थिर, CRM ETP क्षेत्र की घटना की जांच शुरू
- भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, अब भारतीय उत्पादों की दुनिया में बढ़ेगी धाक! कपड़ा, चमड़ा और MSME को मिलेगा बड़ा मौका
- तिरुलडीह गोलीकांड के 44 साल: दो छात्रों की शहादत, आज भी न्याय और सम्मान का इंतजार
- CJP पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका; जस्टिस प्रसाद ने पूछा- आखिर आपका मकसद क्या है?
Author: ARVIND SINGH
चतरा : बदलते समय के बीच इटखोरी प्रखंड के ताल गांव में दुर्गा पूजा की लगभग 250 वर्ष पुरानी परंपरा आज भी पूरी आस्था और विधि-विधान के साथ निभाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस ऐतिहासिक पूजा की शुरुआत तत्कालीन राजा हरि नारायण सिंह ने की थी। पीढ़ियां बदलने के बाद भी स्थानीय लोगों ने इसकी मूल परंपराओं को सुरक्षित रखा है। राजा हरि नारायण सिंह ने शुरू कराई थी पूजा बताया जाता है कि करीब ढाई सौ वर्ष पहले ताल में मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ हुई थी। इसके बाद आसपास के पितीज, गुल्ली, करनी, परसौनी, परोका और…
जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब दस्तावेज जमा करने या सामान्य सुनवाई के लिए उन्हें बार-बार निर्वाचन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) संबंधित मतदाताओं के घर पहुंचकर आवश्यक कागजात एकत्र करेंगे और उन्हें ECINet पर अपलोड करेंगे। इसके आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) आगे का निर्णय लेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी प्रेस नोट के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची…
पलामू : नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र के एकता जंगल से बरामद पंकज उरांव के शव से जुड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात की कथित साजिश मृतक की पत्नी ने अपने पिता और अन्य लोगों के साथ मिलकर रची थी। हत्या के बदले 10 लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की बात भी जांच में सामने आई है। मामले में मृतक की पत्नी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जंगल में मिला था अज्ञात शव पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर की सुबह एकता जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का…
जालंधर : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक छात्रा से कथित दुर्व्यवहार से जुड़े अपुष्ट दावों के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। बड़ी संख्या में छात्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में एकत्र हुए तथा मामले की निष्पक्ष जांच, छात्राओं की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग की। दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रहे दावों को भ्रामक और निराधार बताया है। मिग-23 और सैन्य टैंक पर चढ़े छात्र प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शित मिग-23 विमान और सैन्य टैंक पर चढ़ गए।…
रांची/जमशेदपुर : झारखंड में मुख्य और सहायक सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग ने राज्यभर में अवैध पार्किंग रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने सभी जिलों के अधिकारियों को नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मरीन ड्राइव हादसे के बाद बढ़ी सख्ती 24 सितंबर की तड़के जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई थी। हादसे में कार सवार चार…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक अध्यक्ष दिल बहादुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय आरटीआई दिवस पर आयोजित होने वाले सेमिनार की तैयारियों और रूपरेखा पर चर्चा की गई। सेमिनार का विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम और नागरिक भागीदारी: प्रासंगिकता, जवाबदेही एवं वर्तमान चुनौतियां” तय किया गया। लंबित मामलों और वैधानिक अड़चनों पर होगी चर्चा संघ के अनुसार सेमिनार में आरटीआई कानून के सामने आ रही वैधानिक अड़चनों, सूचना आयोगों में लंबित मामलों और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने में आम नागरिकों की भूमिका पर चर्चा…
नई दिल्ली : अमेरिका का पूर्वी तट शक्तिशाली ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान की चपेट में है। मिड-अटलांटिक क्षेत्र से लेकर न्यू इंग्लैंड तक लगातार बारिश, तेज हवाओं, समुद्री तूफान और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। समुद्र में उठीं करीब 20 फीट ऊंची लहरों के कारण कई तटीय इलाकों में पानी भर गया, जबकि सड़कों पर नावें चलती दिखाई दीं। लाखों घरों की बिजली प्रभावित तूफान के कारण कई राज्यों में पेड़, शाखाएं और बिजली के तार टूटकर गिर गए। एक समय एक लाख से अधिक घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। शनिवार दोपहर तक न्यू…
धनबाद : प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को धनबाद समेत देशभर में सरकारी बैंकों की शाखाएं खोली गईं। सामान्य अवकाश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्राहक जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने शाखाओं में पहुंचे। इससे कई बैंकों में आम दिनों की तुलना में अधिक भीड़ दिखाई दी। हालांकि कर्मचारियों ने भारतीय रिजर्व बैंक के निर्णय का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर काम किया। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव…
नई दिल्ली : जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का मिश्रित प्रदर्शन देखने को मिला। स्क्वॉश खिलाड़ी अभय सिंह ने पुरुष एकल में रजत पदक जीतकर भारत की पदक संख्या में इजाफा किया। वहीं, भारतीय पुरुष और महिला रिकर्व तीरंदाजी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। हालांकि बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और सेपक टकरा में भारत को निराशा झेलनी पड़ी। स्क्वॉश फाइनल में अभय को मिला रजत पुरुष स्क्वॉश एकल के फाइनल में अभय सिंह का सामना मलेशिया के इवान यू से हुआ। प्रतियोगिता में शानदार लय के साथ फाइनल तक…
सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र के जामडीह रेलवे फाटक के पास तीन दिनों से जाम की स्थिति ने ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर खराब होकर खड़ी एक गाड़ी के कारण जमशेदपुर-पुरुलिया मुख्य मार्ग एनएच-18/32 पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। सड़क पर खराब गाड़ी बनी जाम की बड़ी वजह ग्रामीणों के अनुसार रेलवे फाटक के पास एक वाहन पिछले तीन दिनों से खराब हालत में सड़क पर खड़ा है। इसके कारण सड़क का बड़ा हिस्सा बाधित हो गया है। फाटक बंद होने के दौरान वाहनों की…










