Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यप
- जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप
- ‘भारत को कमजोर देशों की सूची में रखने वाले आज 7.8% GDP पर कर रहे सवाल’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला
- खाड़ी में महासंकट, ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने तीन तेल टैंकर बनाए निशाना
- ‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति’, मुख्यमंत्री हुए भावुक, बोले- आपकी कमी हमेशा महसूस होगी
- केंद्र ने 8 हाईकोर्ट में नियुक्त किए नए चीफ जस्टिस, जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बड़ा फेरबदल
- जमशेदपुर से निकल सकता है टाटा समूह का अगला बड़ा चेहरा! टाटा संस की रेस में टीवी नरेंद्रन
- मुंबई में भीख मंगवाने के लिए जमशेदपुर से 3 साल के मासूम का अपहरण! खड़गपुर में आरोपी धराया
Author: ARVIND SINGH
स्पोर्ट्स डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नॉकआउट चरण लगातार रोमांचक होता जा रहा है। रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड और नॉर्वे ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दोनों मैचों में आखिरी मिनट तक जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला और फुटबॉल प्रेमियों को भरपूर रोमांच मिला। दिन के पहले मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। ब्राजील ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन नॉर्वे ने शानदार काउंटर अटैक और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबला अपने नाम…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संयुक्त अभियान में गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्य भुरकुंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर धनबाद, रामगढ़ और रांची पुलिस…
जमशेदपुर: भारी बारिश के बीच रविवार रात मुंबई के मानखुर्द इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जनता नगर में स्थित एक तीन मंजिला झोपड़ीनुमा इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर में हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना वाली दो से तीन झोपड़ियां अचानक ढह गईं। हादसे के समय कई लोग…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले के एसएसपी एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिसिंग को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी पुलिसकर्मी एक टीम की तरह कार्य करें और जनता के साथ बेहतर व्यवहार को प्राथमिकता दें। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि थाने में आने वाले…
रांची: राजधानी रांची के दशमफॉल थाना क्षेत्र में मिले युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने महज 10 दिनों में सुलझा ली है। यह मामला शुरू में पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर केस था। न तो मृतका की पहचान हो पा रही थी और न ही घटनास्थल से ऐसा कोई ठोस सुराग मिला था, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। हालांकि तकनीकी जांच और पुलिस की लगातार पड़ताल ने आखिरकार पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 23 जून 2026 को दशमफॉल थाना क्षेत्र के जंगल से एक अज्ञात युवती का…
रांची: झारखंड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और आईटी निवेश के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य का डिजिटल विकास रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान देश-विदेश की प्रमुख टेक कंपनियों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं के सामने झारखंड की आईटी, आईटीईएस, एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी भविष्य की रणनीति रखी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड को ऐसे राज्य के रूप में स्थापित करना है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग…
रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के घर से प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली गोलियां, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं।जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में कांके थाना की विशेष टीम ने कदम टोला, गढ़हुसीर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सुनीता…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित छोटा कुईड़ा गांव में रविवार को वज्रपात की एक दर्दनाक हुई। खराब मौसम और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके देवर और देवरानी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी श्रीराम हेम्ब्रम और उनकी पत्नी सुनीता हेम्ब्रम अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान श्रीराम की भाभी रोयबारी हेम्ब्रम उनके पास मोबाइल लेकर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने मोबाइल का स्विच ऑन किया, उसी…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शनिवार को बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलूंग इलाके में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध चुलाई शराब बनाने वाली एक भट्ठी का पता लगाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध चुलाई शराब की बिक्री के ठिकाने पर भी कार्रवाई की, जहां से करीब 20 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला करीब 6000 किलोग्राम…
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर में 2 जुलाई की रात हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, जिंदा गोली, खोखा, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। प्रारंभिक जांच में गोलीबारी की वजह मकान को लेकर पुराना विवाद सामने आया है।जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई की रात रामजनमनगर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाले सजग राही को उसके घर के समीप दो युवकों ने मुंह में गोली मार दी थी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सजग…










