Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर से निकल सकता है टाटा समूह का अगला बड़ा चेहरा! टाटा संस की रेस में टीवी नरेंद्रन
- मुंबई में भीख मंगवाने के लिए जमशेदपुर से 3 साल के मासूम का अपहरण! खड़गपुर में आरोपी धराया
- झारखंड को बड़ा झटका: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक के बाद नहीं बची जान
- जमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिला
- गर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसला
- शनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योग
- अजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राज
- हाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयां
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को अविलंब चालू करने की मांग को लेकर रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संचालक एवं पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया। धरना को संबोधित करते हुए किशोर यादव ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से लगातार आश्वासन दिया जा रहा था कि 14 जून से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद योजना शुरू नहीं हो…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में रविवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान की छत पर लगी टीन शेड को काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 4 किलो चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक जितेंद्र कुमार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी कल्पना सोर के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे।यहां उन्होंने माँ दिउड़ी के दरबार में पूजा-अर्चना कर राज्य के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में मत्था टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम जी ने संपन्न कराई। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और…
जमशेदपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने साकची स्थित स्ट्रेट माइल रोड में लगातार दूसरे दिन विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया, वहीं अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। शनिवार को साकची चौक से रामलीला मैदान तक चले इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक नीरज पाठक ने किया। उनके साथ क्यूआरटी के जवान और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के…
जमशेदपुर: मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर को नशामुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान लगातार जारी है। अस्पताल प्रशासन और होमगार्ड जवानों द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार पर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को एक व्यक्ति के पास से गांजा की पुड़िया बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पोटका विधायक संजीव सरदार के हालिया निरीक्षण के बाद अस्पताल परिसर में नशा एवं तंबाकू उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी गई है। शुक्रवार दोपहर जांच के दौरान होमगार्ड जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली,…
पटना: पटना जिले के खुसरूपुर और बाढ़ क्षेत्र में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी संतोष यादव उर्फ संतोष डॉन से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई में ईडी के साथ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की टीमें भी शामिल हैं। छापेमारी की खबर मिलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। जानकारी के अनुसार ईडी की टीमें बाढ़ अनुमंडल के टेका बीघा तथा खुसरूपुर प्रखंड के चौड़ा, सुकरबेगचक, पचरुखिया, मुस्तफापुर और जगमालबीघा समेत कई स्थानों पर…
जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड स्थित कांकु गांव में प्रस्तावित स्टोन क्रशर और खनन परियोजना को लेकर ग्रामीणों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है। जहां एक ओर कुछ ग्रामीण पर्यावरण और जनजीवन पर संभावित प्रभाव का हवाला देते हुए परियोजना का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रैयत परिवारों ने उद्योग के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उद्योग समर्थक ग्रामीणों का कहना है कि कांकु और आसपास का क्षेत्र आर्थिक रूप से पिछड़ा है तथा रोजगार के सीमित अवसरों के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को महानगरों की ओर पलायन…
असम: असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के एक AN-32 परिवहन विमान में आग लगने की घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विमान अपनी नियमित उड़ान पूरी कर एयरबेस पर सुरक्षित उतर चुका था, लेकिन लैंडिंग के कुछ देर बाद उसमें धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते विमान के एक हिस्से में आग फैल गई, जिसके बाद एयरबेस पर तत्काल आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वायुसेना की दमकल इकाइयां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। आग को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई और विमान के…
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास मजदूरों से भरी एक बस पलटने से 25 लोग घायल हो गए। इनमें 15 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 60 से 70 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर नवादा जिले के एक ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद पश्चिम बंगाल के कूचबिहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब…










