Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंका
- वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरल
- सागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीर
- SIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषित
- जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमान
- शिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?
- किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यप
- जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। 30 दिनों के पवित्र रमजान के रोजों के समापन के बाद शुक्रवार को चांद दिखाई देने के साथ ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह जमशेदपुर के साथ-साथ हल्दीपोखर, साकची, मानगो और टेल्को समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” की बधाई दी और अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर…
दैनिक राशिफल के जरिए आप अपने दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से कर सकते हैं। 21 मार्च शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है।आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव और शनिवार के संयोग से आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, आज का भाग्यांक 8065 है। आइए विस्तार से जानते हैं कि सितारों की चाल आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी।मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कानूनी मोर्चों पर विजय…
देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक महीने के पवित्र रमजान के बाद आई इस ईद ने हर ओर खुशियों का माहौल बना दिया है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। तय समय के अनुसार ईद की विशेष नमाज़ अदा की गई, जहां लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला,…
एक समय था जब सुबह की शुरुआत गौरैया की चहचहाहट से होती थी, लेकिन आज कंक्रीट के जंगल और बदलती जीवनशैली के बीच यह नन्ही चिड़िया धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाकर लोगों को इसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। गौरैया को पर्यावरण का अहम हिस्सा माना जाता है। खास बात यह है कि यह उन पक्षियों में शामिल है जो इंसानों के साथ रहना पसंद करती है। यह घने जंगलों के बजाय घरों, छतों और इमारतों के कोनों में अपना घोंसला बनाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इंसानों और…
जमशेदपुर: ईद-उल-फितर के मद्देनज़र शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। 21 मार्च को मनाई जाने वाली ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रमजान के आखिरी दिनों में बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। लोग अपने परिवार और बच्चों के लिए नए कपड़े, जूते-चप्पल, इत्र, मेवे, सेवईयाँ, गहने समेत अन्य जरूरी सामान खरीद रहे हैं। खासकर शाम के समय बाजारों की चहल-पहल और भी बढ़ जाती है, जहां दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आ रही है, क्योंकि ईद के…
मुंबई। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर अपनी पुरानी यादों में खोती नजर आईं। अपने चुलबुले अंदाज और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली जेनेलिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तेलुगु फिल्म का गाना शेयर किया, जिसने फैंस को भी nostalgic कर दिया। जेनेलिया ने अपनी सुपरहिट फिल्म सई के मशहूर गाने नल्ला नल्लानी कल्ला को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस गाने के साथ उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह पारंपरिक साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका यह देसी अंदाज…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चैम्बर भवन में एक महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार झारखण्ड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ आयकर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान आयकर से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, प्रक्रियात्मक चुनौतियों, अनुपालन (कंप्लायंसेस) और व्यवहारिक कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की गई। चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि संस्था हमेशा व्यवसायियों और उद्यमियों के हित में कार्य करती है और उन्हें नए नियमों व कर संबंधी जटिलताओं से अवगत…
रिपोर्ट : विनोद केशरी, जमशेदपुर जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर में आज लोगों ने एकजुट होकर ऐतिहासिक चवदार तालाब सत्याग्रह की याद में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता और न्याय पर जोर दिया। 20 मार्च 1927 को महाराष्ट्र के महाड़ में डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में चवदार तालाब सत्याग्रह किया गया था। यह आंदोलन केवल पानी पीने के अधिकार तक सीमित नहीं था, बल्कि उस सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ था, जिसमें दलितों को बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जाता था। धरने में शामिल लोगों ने कहा कि अंबेडकर…
नई दिल्ली | शुक्रवार भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मजबूती के साथ क्लोजिंग दी। कारोबार के अंत में BSE Sensex 325.72 अंक यानी 0.44% की बढ़त के साथ 74,532.96 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 112.35 अंक यानी 0.49% चढ़कर 23,114.50 के स्तर पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला, जिसमें आईटी और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर ने बढ़त की अगुवाई की। IT और PSU बैंकिंग बने बाजार के हीरो सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT 2.17% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि Nifty PSU Bank…
रिपोर्ट : रविन्द्र कुमार मिश्र, गुमला गुमला में रसोई गैस मिलने में हो रही परेशानी से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने-अपने गैस सिलेंडर के साथ चंदाली स्थित समाहरणालय के मुख्य मार्ग, गुमला-लोहरदगा सड़क पर पहुंच गए और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से सिलेंडर के लिए लाइन में…










