Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपर
- यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांव
- जमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप
- JFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!
- रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचल
- झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 75 में से चुने जाएंगे 15, मुफ्त में मिलेगा कमर्शियल पायलट बनने का प्रशिक्षण
- भारत की रक्षा ताकत में बड़ा इजाफा! 1.10 लाख करोड़ के हथियार-उपकरण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी
- 5G के बाद 6G की बारी, भारत ने दुनिया के 25 देशों के साथ मिलाया हाथ
Author: ARVIND SINGH
जिले में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर माझी परगना महाल ने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए विभिन्न ग्राम सभाओं में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। माझी परगना महाल के पदाधिकारियों ने कहा कि पारंपरिक राजस्व ग्राम सभा की बैठक माझी बाबा या मुंडा बाबा की अध्यक्षता में ही आयोजित की जानी चाहिए। लेकिन कई गांवों में गैर जनजातीय लोगों द्वारा ग्राम सभा की अध्यक्षता की जा रही है, जो पारंपरिक व्यवस्था और आदिवासी रीति-रिवाजों के खिलाफ है। संगठन ने प्रशासन से इस मामले में जल्द…
नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर द्वारा समर कैंप 2026 का आयोजन 20 मई से 5 जून 2026 तक किया जा रहा है। यह कैंप 14 केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है और इसे पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि समुदाय के सभी वर्गों की समावेशी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस वर्ष समर कैंप में लगभग 2,800 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है, जिनमें बच्चे, युवा एवं 7 वर्ष से लेकर 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। यह पहल खेल, फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली…
अक्षर संवाद, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का आज 21 मई को रंगारंग समापन हो गया। विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मक प्रस्तुतियों से जीवंत नजर आया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास तथा पारंपरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना था।कैंप के अंतिम दिन जुम्बा व्यायाम, कंचे का खेल, गिल्ली-डंडा, पिट्टू, गुलेल भाषण, क्षेत्रीय लोकनृत्य…
नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के दौरान तपती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए डालसा के पीएलवी न्याय रथ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के साथ- साथ लोगों के बीच ओआरएस घोल एवं ठंडा जल पिलाकर मानवता का परिचय भी देने का काम कर रहे हैं । इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के बीच ठंडा जल व ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर गुरुवार को साकची शीतला मंदिर के समीप…
कृति चंद्र गोप, सरायकेला दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण्य से सटे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात करीब एक बजे चांडिल प्रखंड के हिरमिली-दालग्राम गांव में एक विशाल ट्रस्कर हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गर्मी के कारण घर के बाहर खटिया पर सो रही करीब 70 एवं 75 वर्षीय दो वृद्ध महिलाओं को हाथी ने खटिया सहित घसीट दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी उन्हें छोड़कर भागा। दोनों महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।…
कृति चंद्र गोप,सरायकेला झारखंड में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की हालत दयनीय हो गई है। अप्रैल 2025 से अब तक राज्य की करीब 38,000 आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। नियमानुसार राज्य सरकार द्वारा 5,500 रुपये और केंद्र सरकार द्वारा 4,500 रुपये, यानी कुल 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। 13 महीने से भुगतान लंबित होने के कारण पूरे राज्य में सेविका-सहायिकाएं भुखमरी की कगार पर पहुंच गई हैं। पोषाहार की राशि भी बकाया, उधारी पर चल रहे केंद्र सिर्फ मानदेय ही नहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए प्रतिदिन मिलने वाले पोषाहार की राशि का…
अक्षर संवाद चाकुलिया झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया और बहरागोड़ा वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक फिर बढ़ गया है। बंगाल सीमा के लोधाशोली और अमतोलिया जंगल में 7 से 9 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है, जिससे सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक यह झुंड कभी भी रिहायशी इलाकों और खेतों में घुस सकता है। इसी बीच बहरागोड़ा से सटे लोधाशोली जंगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों की प्रिय हाथी ‘रामलाल’ कच्ची सड़क पर खड़ी एक पिकअप वैन को सूंड और माथे…
जमशेदपुर: शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई में एक बड़े सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जुगसलाई पुलिस की जांच में सामने आया है कि कोलकाता से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप जमशेदपुर लाई जा रही थी और फिर उसे शहर के अलग-अलग इलाकों में खपाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेल ओवर ब्रिज के पास से नशीली दवाओं की बिक्री करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से…










