
नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के दौरान तपती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए डालसा के पीएलवी न्याय रथ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के साथ- साथ लोगों के बीच ओआरएस घोल एवं ठंडा जल पिलाकर मानवता का परिचय भी देने का काम कर रहे हैं । इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के बीच ठंडा जल व ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर गुरुवार को साकची शीतला मंदिर के समीप , आम बगान , साकची गोलचक्कर, साकची थाना के समीप , बिष्टुपुर तथा सोनारी आदि जगहों में दोपहर के समय ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच ठंडा जल एवं ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया । इस कार्य के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से काफी सराहना मिली । पीएलवी ने बताया कि इस अभियान के दौरान जरूरतमंद तथा आमजनों को कानून के प्रति जागरूक भी किया गया । जागरूकता अभियान में नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , सीनियर सिटीजन एक्ट , पोक्सो एक्ट , घरेलू हिंसा , दुर्घटना क्लेम , आपदा राहत , नशा उन्मूलन आदि की जानकारी दी गई, साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया । इसके अलावा किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया ।

