Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हाईवे पर हादसे के बाद अब मदद नहीं होगी दूर, हर टोल प्लाजा पर तैनात होगी एंबुलेंस
- सिर्फ ₹2,000 के लालच में बनी शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से बीए की छात्रा गिरफ्तार
- अवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
- बिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रिया
- छात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावट
- निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामद
- मैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सील
- बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपर
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पोटका प्रखंड समेत जिले में अब तक ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत की पुष्टि जिला मलेरिया विभाग ने की है। समय पर इलाज नहीं मिलने और जागरूकता की कमी के कारण इन मासूमों की जान चली गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावरिया ने बताया कि पोटका प्रखंड के सनग्राम गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा लक्खी सरदार की तबीयत बिगड़ने पर पहले स्थानीय अस्पताल, फिर सदर अस्पताल और बाद…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के संत रॉबर्ट स्कूल के पास स्थित एक घर में दिनदहाड़े चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गुलगुलिया गैंग की दो महिला सदस्यों ने एक मासूम बच्ची को ढाल बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण दोनों महिलाओं को मौके से कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। पीड़ित मकान मालिक अमन कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों महिलाएं एक छोटी बच्ची को साथ लेकर घर में दाखिल…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डीडी बार हत्याकांड के बाद 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को लेकर स्पष्ट किया कि इस बंद का उद्देश्य किसी सरकार या राजनीतिक दल को निशाना बनाना नहीं, बल्कि हत्या के मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे संवेदनशील मामले पर किसी भी व्यक्ति या दल को निजी अथवा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित सर्वसमाज एवं सर्वदलीय बैठक को संबोधित…
जमशेदपुर: टाटा स्टील की वार्षिक आम बैठक (AGM) 2026 में कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद टाटा स्टील ने हर मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी अब “बड़ी, हरित (Greener), स्मार्ट और अधिक लचीली (Resilient)” बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी। अपने संबोधन में चंद्रशेखरन ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक रही, लेकिन…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। बंद से पहले गुरुवार की शाम शहर के विभिन्न मंडलों में मशाल जुलूस निकालकर लोगों को आंदोलन से जोड़ने की तैयारी की गई है। इस संबंध में साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने बंद को जनहित का आंदोलन बताया और शहरवासियों से सहयोग की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि शहर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 में नॉकआउट मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं। बुधवार (1 जुलाई) को खेले गए तीन अहम मुकाबलों में इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने जीत हासिल कर अगले चरण के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। दिन के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन इंग्लैंड ने बेहतर रणनीति और संयमित खेल के दम पर जीत अपने नाम कर ली। इसके बाद बेल्जियम और सेनेगल के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया प्रखंड में जुलाई महीना में तीन प्रमुख पहाड़ पूजा कान्हाईश्वर, गोटाशिला एवं खोड़ीपहाड़ी पूजा को लेकर 1 जुलाई की शाम को चाकुलिया थाना में पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में पहाड़ पूजा के दौरान जन सुविधाओं का ध्यान रखने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने शिरकत करते हुए कहा कि पहाड़ पूजा इस क्षेत्र का एक प्रमुख महोत्सव है। कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा के दौरान झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा से भी हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। चाकुलिया से लेकर जयनगर तक…
पटना: बिहार के पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन (डिटेंशन) केंद्र से बांग्लादेशी नागरिक मन्ना के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदी की पहचान बांग्लादेश के नारायणपुर जिले के अजीज नगर थाना क्षेत्र निवासी सिकंदर शाह के पुत्र मन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह संसीमन केंद्र की खिड़की की लोहे की रॉड तोड़कर जेल से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में खजांची हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार कैदी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी…
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित साउथ ऑफिस पाड़ा के समृद्धि कॉम्प्लेक्स में रहने वाली 66 वर्षीय शाहिना खातून साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठग ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताते हुए मकान किराए पर लेने की इच्छा जताई और ऑनलाइन एडवांस भुगतान करने का बहाना बनाकर उनके बैंक खाते से 2.99 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठग की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिकी के अनुसार, शाहिना खातून और उनके…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: भोजन और पानी की तलाश में जंगली हाथी नगर पंचायत क्षेत्र में भी प्रवेश कर तोड़फोड़ कर रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के दिघी आंगनबाड़ी केंद्र पर भोजन और पानी के लिए विगत रात जंगली हाथियों ने हमला बोल दिया। प्यासे हाथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर लगी पानी की टंकी, टंकी के चबूतरे,पाइप और नल को तोड़ दिया। हाथियों द्वारा ऐसा करने से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका तारामनी सोरेन ने बुधवार की सुबह इसकी सूचना सुपरवाइजर लीदी बास्के को…










