Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तार
- UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ₹5 चार्ज
- चौका-पातकुम रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, महिला को मारी जोरदार टक्कर; दो गंभीर
- UNSC में भारत की स्थायी सीट कब? पाँच दलीलें मजबूत, लेकिन फैसला अभी दूर
- अब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरू
- सरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरार
- मैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाई
- सरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जान
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने राजनीतिक दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर कड़ा प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। उनके प्रस्ताव में पैसे या दबाव के चलते पार्टी बदलने वाले जनप्रतिनिधियों पर 10 साल तक रोक लगाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव को ‘कांकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने भी समर्थन दिया है। दल-बदल पर 10 साल के बैन की मांग कपिल सिब्बल ने दल-बदल की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत जताई है। उनका कहना है कि राजनीतिक दलों को तोड़ने या जनप्रतिनिधियों को एक पार्टी से दूसरी पार्टी में ले जाने…
रांची : राजधानी रांची के रिहायशी इलाकों में इन दिनों सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्थिति यह है कि वन विभाग और स्नेक रेस्क्यू टीमों के पास रोजाना औसतन 5 से 10 फोन कॉल सांपों को पकड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के आम घरों से लेकर अपार्टमेंट और वीआईपी इलाकों तक सांपों की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धौनी और सुदेश महतो के घर भी निकला सांप सांपों के बढ़ते आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महेंद्र सिंह धौनी और सुदेश महतो के घरों में भी सांप निकलने…
जमशेदपुर : उम्र के 100वें पड़ाव पर पहुंचना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस उम्र में भी समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लेना किसी मिसाल से कम नहीं है। जमशेदपुर में जन्मे डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने अपने जीवन के शतक के साथ ऐसा फैसला लिया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बन गया है। उन्होंने मृत्यु के बाद अपना शरीर चिकित्सा विज्ञान को दान करने का संकल्प लिया है। जन्मभूमि जमशेदपुर, कर्मभूमि बनी समाजसेवा 14 सितंबर 1926 को जमशेदपुर में जन्मे डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सोमवार को 100 वर्ष की उम्र पूरी करने…
जमशेदपुर/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम की लाल मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय औद्योगिक पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले रूंगटा बंधुओं ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रूंगटा माइंस लिमिटेड के नंदलाल रूंगटा और मुकुंद रूंगटा पहली बार फॉर्च्यून इंडिया की देश के शीर्ष 100 धनकुबेरों की सूची में शामिल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रूंगटा बंधुओं की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 40 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है और सूची में उन्हें 61वें पायदान पर रखा गया है। लाल मिट्टी से राष्ट्रीय कारोबारी पहचान तक चाईबासा की खनिज संपदा और लौह अयस्क के कारोबार से अपनी मजबूत पहचान बनाने…
बेंगलुरु : कर्नाटक में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कर्नाटक पुलिस की एसआईटी और ड्रग कंट्रोल विभाग ने कार्रवाई करते हुए कथित नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है। 90 से ज्यादा अस्पतालों तक पहुंची दवाएं जांच एजेंसियों के अनुसार, फर्जी दवा नेटवर्क के जरिए बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों और क्लीनिकों को कथित तौर पर नकली कैंसर, आईसीयू और जीवनरक्षक दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। आरोप है कि इन…
जयपुर : राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। राज्य की शहरी स्थानीय निकायों की घोषित 309 सीटों में भाजपा ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 103 सीटें आईं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दम दिखाते हुए 43 सीटों पर कब्जा जमाया। 309 सीटों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर निकाय चुनाव के नतीजों को राजस्थान की शहरी राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। चुनाव में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के लिए मतदान…
नई दिल्ली : पनीर भारतीय खानपान का बेहद लोकप्रिय हिस्सा है, लेकिन बाजार में बिकने वाला हर पनीर आपकी सेहत के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। देश के कई राज्यों में एनालॉग यानी गैर-डेयरी पनीर की बिक्री और आपूर्ति को लेकर कार्रवाई तेज हुई है। जांच के दौरान कई जगह नमूने फेल होने और बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं। यही वजह है कि उपभोक्ताओं के बीच असली और नकली पनीर की पहचान को लेकर चिंता बढ़ गई है। दूध से नहीं बनता एनालॉग पनीर एनालॉग पनीर देखने में सामान्य पनीर जैसा ही दिखाई…
रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रविवार रात गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। धोबी घाट स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास दो गुटों के बीच विवाद के बाद अचानक फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब छह राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने घरों व दुकानों के अंदर चले गए। विवाद के बाद अचानक शुरू हुई फायरिंग बताया जाता है कि रविवार रात उर्दू लाइब्रेरी के पास किसी बात को लेकर दो गुटों के लोगों…
रांची : हिंदी अब सिर्फ भारत की भाषा नहीं रह गई है, बल्कि दुनिया के कई देशों में भारतीय संस्कृति को समझने का माध्यम बन रही है। श्रीलंका, थाईलैंड, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों के विद्यार्थी हिंदी सीखकर भारत की भाषा, साहित्य, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर यह तस्वीर हिंदी की बढ़ती वैश्विक पहुंच और उसके प्रति विदेशी युवाओं की रुचि को सामने लाती है। भारतीय संस्कृति बनी हिंदी सीखने की बड़ी वजह भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, विशाल बाजार और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत…
जमशेदपुर : तीज पर्व की खुशियों से ठीक एक दिन पहले एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पूरे इलाके में मातम पसर गया। शहर के एग्रिको चौक के पास रविवार शाम तेज रफ्तार टिपर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टिपर को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। तेज रफ्तार टिपर ने ली पिता-पुत्र की जान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता-पुत्र स्कूटी से भीमा रोड की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान लिट्टी चौक की ओर…










