Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- PRD जवानों के लिए बड़ी राहत, ड्यूटी भत्ता हुआ ₹600, कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधा
- Lust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?
- आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क
- AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकट
- जमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचा
- LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडर
- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासा
- जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमान
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर/मुंबई: टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का भारत में कर पश्चात लाभ (PAT) सालाना आधार पर करीब 35 प्रतिशत बढ़कर 4,668 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, समेकित (कंसोलिडेटेड) कर पश्चात लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,385 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की समेकित आय पहली तिमाही में 60,794 करोड़ रुपये रही, जबकि EBITDA 9,370 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। भारत में कंपनी की आय 36,989 करोड़ रुपये रही और EBITDA 9,908…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 और NH-32 पर ओवरलोड मालवाहक वाहनों का संचालन लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित क्षमता से अधिक आयरन ओर और अन्य खनिजों का परिवहन करने वाले हाईवा और टिप ट्रेलर न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं, बल्कि सड़कों को भी तेजी से नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई मालवाहक वाहन तय सीमा से कहीं अधिक भार लेकर दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे सड़क पर वाहनों का संतुलन बिगड़ने, ब्रेकिंग सिस्टम पर…
सरायकेला: चांडिल अनुमंडल के राजकीय मध्य विद्यालय चौलीवासा में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर विवाद सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की सदस्य सह शिक्षिका रीना भुईयां ने आरोप लगाया है कि स्कूल की समस्याओं को उठाने पर उन्हें पढ़ाने से रोक दिया गया। रीना का कहना है कि शिक्षकों की कमी को देखते हुए ग्रामीणों और SMC की सहमति से उन्होंने पिछले छह महीने तक बिना किसी मानदेय के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाया था। रीना ने आरोप लगाया कि स्कूल में पेयजल, शौचालय, चारदीवारी, बिजली और पंखे जैसी…
सरायकेला: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे अन्य कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकल आए। घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) भेजा गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, प्लॉट संख्या 2बी-33 स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास मौजूद कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। घायलों में एक…
सरायकेला: जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर सरायकेला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। विशेष अनुसंधान दल (SIT) की कार्रवाई में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस का मानना है कि गिरोह लंबे समय से सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के जिलों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गुरुवार को प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि बाइक चोरी के एक मामले की जांच के दौरान अनुमंडल पुलिस…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.2 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31,360 रुपये नकद, एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ एमजीएम थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको गांव में रहने वाला मंतोष महतो अपने घर से गांजा की खरीद-बिक्री…
हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र के चक्रवार जंगल में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित 13 माइल के पास चक्रवार घाटी क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का प्रकोप एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। इसी बीच मुसाबनी में तैनात CRPF जवान पिंटू कुमार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई। बुधवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पिंटू कुमार की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन संक्रमण का असर लगातार बढ़ता गया। कुछ ही समय में…
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक होटल संचालक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास के समीप हुई इस वारदात में गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी कमर के पास लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विशाल गोराई रात में अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे अंडरपास के पास अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों की संख्या करीब 8 से 10 बताई जा रही…
जमशेदपुर: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनील भाकपा माओवादी को धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। मिसिर के साथ उसके दो सहयोगियों मोछू और गौरव को भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मिसिर बेसरा काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और झारखंड के अलावा ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के नक्सली नेटवर्क में उसकी महत्वपूर्ण…










