Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्ति
- रंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरी
- PRD जवानों के लिए बड़ी राहत, ड्यूटी भत्ता हुआ ₹600, कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधा
- Lust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?
- आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क
- AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकट
- जमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचा
- LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडर
Author: ARVIND SINGH
रांची : झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच राजधानी रांची में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर नया विवाद सामने आया है। हिंदपीढ़ी क्षेत्र के 34 मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें अनुपस्थित अथवा अस्थायी रूप से स्थानांतरित बताकर मतदाता सूची से उनके नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस संबंध में प्रभावित लोगों ने रांची के एसडीएम को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। भाग संख्या 226 के मतदाताओं ने की शिकायत शिकायत के अनुसार, मामला रांची विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 226…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री से जुड़े 66 वर्षीय श्रमिक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। यह घटना करीब पांच से छह दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस मामले में दो संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली है पीड़िता पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह करीब एक महीने पहले…
आदित्यपुर/जमशेदपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेकडैम में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खरकई नदी के तेज बहाव में नहाने उतरे दो 18 वर्षीय युवक बह गए। दोनों युवक एक ही बाइक से चेकडैम पहुंचे थे। नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और बहाव भी काफी तेज था। हादसे के बाद देर शाम तक दोनों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। गहरे पानी में बिगड़ा संतुलन, तेज धारा में बहे लापता युवकों की पहचान मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा (18) और बंतानगर (धोबोडुंगरी) निवासी सोनू लोहार (18) के रूप में हुई है। बताया गया कि…
श्रीनगर : भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना देश के हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है। हालांकि राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने के लिए प्रतिभा के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन और सही समय पर मिले मौके भी अहम माने जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में अपेक्षाकृत कम मौके मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चयन प्रक्रिया को लेकर अपनी बात खुलकर रखी। ‘क्षेत्र के आधार पर निश्चित रूप से कोई भेदभाव नहीं’ श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धवन से पूछा गया कि क्या जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। जिले के कुल 60 स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडर्न सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी स्वास्थ्य केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराना है। इसके लिए मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का आकलन कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इन 8…
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में घर-घर कचरा उठाव की व्यवस्था को अब तकनीक से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत करीब 50 हजार घरों का सर्वे कर डिजिटल मैपिंग की जाएगी और प्रत्येक मकान पर आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग लगाया जाएगा। इससे कचरा उठाव की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। हर घर की बनेगी डिजिटल पहचान योजना के तहत जेएनएसी क्षेत्र के करीब 50 हजार आवासीय भवनों और मकानों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद प्रत्येक घर का डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा और संबंधित मकान पर आरएफआईडी…
नई दिल्ली : देश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनगणना के कार्यक्रम में बदलाव और इन राज्यों में चुनावी तैयारियों के बीच अब संकेत मिल रहे हैं कि फरवरी-मार्च 2027 में इन राज्यों में मतदान कराया जा सकता है। हालांकि, चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। चुनाव आयोग ही अंतिम कार्यक्रम जारी करेगा। लेकिन विधानसभा के कार्यकाल की समाप्ति और चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए अगले साल की शुरुआत में चुनाव की संभावना…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने के हादसे ने PG और अवैध निर्माण व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की शुरुआती जांच में इमारत की उम्र, निर्माण में किए गए बदलाव और बेसमेंट में पानी भरने से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए राहत-बचाव अभियान जारी है। बारिश में ‘तालाब’ बन जाता था बेसमेंट…
रांची : झारखंड भाजपा ने अपनी प्रदेश टीम पूरी कर ली है। मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय होने के बाद अब पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा संगठन प्रभारी के नाम को लेकर है। केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही झारखंड के लिए नए संगठन प्रभारी के नाम का ऐलान कर सकता है। प्रदेश टीम के बाद अब संगठन प्रभारी की बारी झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रदेश संगठन की टीम पूरी होने के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अगला महत्वपूर्ण फैसला लिया जाना है। पार्टी की राष्ट्रीय टीम भी हाल ही में…
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हजारों लोग हुए अंतिम यात्रा में शामिल; मुख्यमंत्री बोले-झारखंड ने कर्मठ जनप्रतिनिधि और युवा नेतृत्व खो दिया गिरिडीह : झारखंड के मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित आवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। CM हेमंत सोरेन ने दिया पार्थिव शरीर को कंधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचे…










