Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: आडवाणी से लेकर बांसुरी स्वराज तक को नोटिस, 31.63 लाख वोटरों के नाम जांच के घेरे में
- बच्चों की कफ सिरप पर बड़ा फैसला! 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब लगेगी लाल चेतावनी
- उम्र नहीं बनी पढ़ाई की राह में बाधा, पूर्वी सिंहभूम के 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
- खनिज कानून पर रघुवर दास का बड़ा बयान, कहा-झारखंड को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभ
- पैपराजी की हरकतों पर भड़के सलमान खान, अभिनेत्रियों की निजता को लेकर उठाए गंभीर सवाल
- 2014 के बाद मुस्लिम समाज की स्थिति बदली, भाजपा नेता मोहिबुल हक का बड़ा दावा
- नारद मुनि को क्यों मिला वानर मुख? भगवान विष्णु की माया से जुड़ी है रोचक कथा
- अमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीक
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : राजधानी में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। मसौदा सूची से लगभग 47.5 लाख नाम हटाए जाने के बाद नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन प्राप्त आवेदनों की संख्या अनुमान के मुकाबले काफी कम बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिनों में केवल 62,583 लोगों ने ही मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 जमा किया है। मतदाता सूची से हटाए गए नामों को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में चुनाव विभाग के…
जमशेदपुर : छोटा गम्हरिया पंचायत के वाल्मीकि नगर स्थित वार्ड संख्या-10 की सड़क समस्या अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन तक पहुंच गई है। रोड संख्या-02 में सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर दूरदर्शन संवाददाता अनूप मिश्रा ने बुधवार को चंपई सोरेन से मुलाकात की और उन्हें लिखित आवेदन सौंपा। विधायक ने आवेदन स्वीकार करते हुए सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। 700 मीटर सड़क से जुड़े करीब 100 लोगों के हित आवेदन में लगभग 700 मीटर लंबी और 16 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण की मांग की गई है।…
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लाकड़ी गांव का लेवाटांड टोला आज भी पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों के अनुसार, लेवाटांड से बांदू मुख्य सड़क तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रास्ता कच्चा है। बरसात होते ही यह रास्ता कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो जाता है। स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि इस पर पैदल चलना भी चुनौती बन जाता है। मरीजों के लिए खटिया ही बनी एंबुलेंस सड़क की बदहाली का सबसे गंभीर असर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति…
जमशेदपुर : शहर की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने ठोस कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अरनव मिश्रा की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें शहर की मौजूदा यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्लैक स्पॉट पर रखी जाएगी विशेष नजर बैठक में शहर के उन स्थानों की पहचान करने पर जोर दिया गया, जहां बार-बार सड़क…
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में एसआईआर कार्य के दौरान 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना बुधवार की है। नील मोहन माईती बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे और पुरनापानी पंचायत क्षेत्र में एसआईआर ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मी शिक्षक उन्हें अंचलाधिकारी के सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचते ही जुटे शिक्षक और ग्रामीण शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही सीएचसी परिसर में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।…
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में अब 300 अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट रूट पर नजर रखी जाएगी, ताकि अपराध के बाद भागने वाले आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिल सके। यह फैसला एसएसपी एहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और नए मामलों में समय पर…
सरायकेला : चिलगु में मंगलवार की रात नृत्य, गीत और संगीत के नाम रही। गणेश पूजा के अवसर पर यंग बॉयज क्लब द्वारा आयोजित डांस धमाका सीजन-15 में नेपाल से लेकर दिल्ली तक के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। तेज संगीत, रंगीन रोशनी और कलाकारों के थिरकते कदमों के बीच कार्यक्रम स्थल देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कई राज्यों के कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा प्रतियोगिता में नेपाल, असम, दिल्ली, आसनसोल, रांची और ओडिशा सहित विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। किसी ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम…
जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कैथ लैब अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जिस भवन का निर्माण कैथ लैब के लिए किया गया और जिस पर बाकायदा ‘कैथ लैब’ लिखा है, अब उसी भवन में कैथ लैब शुरू करने को लेकर तकनीकी अड़चन सामने आ गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब भवन कैथ लैब के लिए बनाया जा रहा था तो इसकी तकनीकी उपयुक्तता की जांच किस स्तर पर हुई थी? नक्शा किसने तैयार किया? डिजाइन किसने बनाया? मंजूरी किसने दी?…
जमशेदपुर : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सरकारी प्रक्रिया ऑनलाइन है, शुल्क भी निर्धारित है, लेकिन जमशेदपुर में कुछ आवेदकों के अनुभव ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आवेदकों का दावा है कि करीब ₹1700 के सरकारी शुल्क के बावजूद लाइसेंस बनवाने में उनका कुल खर्च ₹5 से ₹6 हजार तक पहुंच गया। सवाल है कि सरकारी शुल्क और वास्तविक भुगतान के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है और अतिरिक्त रकम आखिर किस मद में ली जा रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया के बावजूद बढ़ता खर्च ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों की जांच, स्लॉट बुकिंग और…
गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया के उषा मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात करीब 2.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया गया कि देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गम्हरिया की ओर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक…










