Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: आडवाणी से लेकर बांसुरी स्वराज तक को नोटिस, 31.63 लाख वोटरों के नाम जांच के घेरे में
- बच्चों की कफ सिरप पर बड़ा फैसला! 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब लगेगी लाल चेतावनी
- उम्र नहीं बनी पढ़ाई की राह में बाधा, पूर्वी सिंहभूम के 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
- खनिज कानून पर रघुवर दास का बड़ा बयान, कहा-झारखंड को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभ
- पैपराजी की हरकतों पर भड़के सलमान खान, अभिनेत्रियों की निजता को लेकर उठाए गंभीर सवाल
- 2014 के बाद मुस्लिम समाज की स्थिति बदली, भाजपा नेता मोहिबुल हक का बड़ा दावा
- नारद मुनि को क्यों मिला वानर मुख? भगवान विष्णु की माया से जुड़ी है रोचक कथा
- अमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीक
Author: ARVIND SINGH
गुमला: झारखंड से एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। गुमला जिले में एक ढाई साल के मासूम से दरिंदगी हुई है। 16 साल के नाबालिग किशोर ने ही बच्ची के साथ गलत किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र का है। बच्ची की हालत गंभीर है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के आरोपी नाबालिग बच्ची के पड़ोस का ही रहने वाला है। उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। मंगलवार की रात आरोपी बच्ची को घूमाने की बात कह कर उसे अपने साथ ले…
जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लेकर जा रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे टावर पोल से टकरा गया और डिवाइडर पर चढ़कर रुक गया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा गोलमुरी की ओर से साकची की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने चल रही एक कार के अचानक आने से चालक ने टक्कर टालने के लिए वाहन…
जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बस से धुआं और तेज लपटें उठती देख तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दी। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि बस को बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के…
जमशेदपुर: गोविंदपुर से परसुडीह तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत होने और शिलान्यास के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कुछ दिनों तक काम शुरू होने के बाद संवेदक द्वारा निर्माण कार्य बंद कर दिए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर हाल ही में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। मीडिया में लगातार खबरें सामने आने और जनता की शिकायतों के बाद क्षेत्रीय विधायक मंगल कालिंदी सक्रिय हुए। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के…
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): सोनारी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे के रॉड से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सनातन हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी भाई दुखू हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात दोनों भाई शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी…
सरायकेला/कपाली: जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने जमीन पर चारदीवारी निर्माण करा रहे एक व्यक्ति पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना में जमीन मालिक बाल-बाल बच गया, जबकि एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना कपाली ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित इस्लामनगर मजार के पीछे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 20 निवासी अफसर नवाज अपनी निजी जमीन पर चारदीवारी निर्माण…
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विकास सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुंटिया और राजू कुम्भकार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, धारदार चाकू, मोटरसाइकिल और खून लगे कपड़े भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 31 मई को उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों में 25 वर्षीय विकास सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में 26 और 27 मई की रात हुई गोलीबारी की घटनाओं का जमशेदपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, एक जिंदा गोली और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविंद्र कुमार ठाकुर, बलराम सिंह उर्फ छोटू, अमन सिंह…
जमशेदपुर: बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) में सोमवार को एक ऐतिहासिक अवसर देखने को मिला, जब कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के 133 एमबीबीएस छात्रों को मेडिकल डिग्री प्रदान की गई। मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई) के 33वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान एमएएचई के कुलपति डॉ. शरथ के.…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) के सामने सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगसलाई पी.बी. रोड स्थित मस्जिद गली निवासी मो. हूषाम अख्तर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मो. हूषाम अख्तर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी टाटा स्टील फायर ब्रिगेड के एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के समय युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन वाहन के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।…










