Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली SIR में बड़ा खुलासा: आडवाणी से लेकर बांसुरी स्वराज तक को नोटिस, 31.63 लाख वोटरों के नाम जांच के घेरे में
- बच्चों की कफ सिरप पर बड़ा फैसला! 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब लगेगी लाल चेतावनी
- उम्र नहीं बनी पढ़ाई की राह में बाधा, पूर्वी सिंहभूम के 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
- खनिज कानून पर रघुवर दास का बड़ा बयान, कहा-झारखंड को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभ
- पैपराजी की हरकतों पर भड़के सलमान खान, अभिनेत्रियों की निजता को लेकर उठाए गंभीर सवाल
- 2014 के बाद मुस्लिम समाज की स्थिति बदली, भाजपा नेता मोहिबुल हक का बड़ा दावा
- नारद मुनि को क्यों मिला वानर मुख? भगवान विष्णु की माया से जुड़ी है रोचक कथा
- अमेरिकी ड्रोन कंपनी PowerUS का पाकिस्तान से बड़ा समझौता, पाक सेना को मिलेगी नई ड्रोन तकनीक
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया. रविवार की महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. भारतीय टीम की शुरुआत संतुलित रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान शानदार शॉट लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 36 रन जोड़े।…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड की निवासी पुड़गी मुर्मू के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर झारखंड लाने के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की। इस मामले को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय हुआ और शव को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जानकारी के अनुसार, गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुचरीशोल गांव निवासी पुड़गी मुर्मू (पिता- बदेन मुर्मू) का 13 जून 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आकस्मिक निधन हो गया था।…
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर मानवता और समाजसेवा का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलनी, टाटा स्टील फाउंडेशन और ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 272 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। खास बात यह रही कि रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सभी रक्तदाताओं को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई प्रशिक्षण देने की घोषणा भी की गई। गर्मी के मौसम में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया।…
मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें एक अफवाह ने चार लोगों की जान ले ली। सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की चर्चा फैलने के बाद मची भगदड़ के दौरान यात्री ट्रेन से कूद पड़े। इसी बीच समानांतर ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:15 बजे गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री…
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने नीट (NEET) परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरोह के मुख्य सरगना मनीष झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 2 जून 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित चॉकलेट फैक्ट्री के पास…
पटना: बिहार के सुपौल जिले में रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। वीरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-5 में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड संख्या-3 निवासी मिथिलेश कुमार मंडल (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के भुइयांडीह बस स्टैंड में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के समीप हुई, जहां एक बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस का अगला पहिया व्यक्ति के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी…
जमशेदपुर: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ), द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 272 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो गर्मी के मौसम में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। शिविर में कुल 325 लोगों ने पंजीयन कराया था। इस अवसर पर रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की अनूठी पहल भी की गई।…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। स्कूटी सवार एक महिला पिकअप वैन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी खुशबू सिंह के रूप में हुई है। हादसे के…
जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को अविलंब चालू करने की मांग को लेकर रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संचालक एवं पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया। धरना को संबोधित करते हुए किशोर यादव ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से लगातार आश्वासन दिया जा रहा था कि 14 जून से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद योजना शुरू नहीं हो…










