Author: ARVIND SINGH

डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती लखाईडीह गाँव पहुंचकर अपर सचिव के के सोन ने ग्रामीणों से किया संवाद  अक्षर संवाद डुमरिया/ जमशेदपुर जल जीवन मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव एवं अभियान निदेशक के. के. सोन आज पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित लखाईडीह गाँव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पहले इस गांव में बतौर सरकारी अधिकारी पहली बार आया था, तब और अब की स्थिति में काफ़ी सकारात्मक परिवर्तन आया है। उस समय यहां मात्र 15 बच्चे स्कूल में पढ़ते थे लेकिन अब 312 बच्चे पढाई कर रहे हैं। कल्याण विभाग के…

Read More

अक्षर संवाद गुवा/ चाईबासा हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुराचार को लेकर गुवा में आक्रोश देखने को मिला। रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा मंच के बैनर तले महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।     प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कैंडल मार्च एसबीआई बैंक के पास से शुरू होकर गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, विवेक नगर और कच्छी धौड़ा होते हुए पुनः रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास आकर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल महिलाओं के हाथों…

Read More

नागेंद्र कुमार जमशेदपुर  26 मार्च से 1 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स- 2026 में झारखंड की टीम ने रजत पदक हासिल किया। नवल टाटा हॉकी अकादमी के कुल आठ खिलाड़ियों ने झारखंड टीम के मजबूत आधार का निर्माण किया। नवीन केरकेट्टा, दिलबर बारला, दानियाल सोय, सिमोन बोदरा, सेम मुंडा, भीमसेन किस्कू, जुनुल पुर्ती और जयमसीह टुटी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अहम भूमिका निभाई और अकादमी की उच्च प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को तराशने की प्रतिबद्धता को भी प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया। फाइनल मुकाबले में ओड़ीशा के खिलाफ टीम झारखंड ने शानदार संघर्ष…

Read More

जमशेदपुर: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मानगो स्थित त्रयम्बकम हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहुंचकर राम भक्तों के साथ पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया। महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो उठा। “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दीपों की रोशनी, भजनों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की आस्था ने आयोजन को दिव्य और अलौकिक बना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराध का स्वरूप तेजी से बदलता नजर आ रहा है। शहर में अब गोली या पारंपरिक हथियारों की जगह “चाइनीज़ चापड़” से हमले के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दो महीनों में ऐसे 20 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए सोनारी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में चापड़ और अन्य हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शहर में युवा वर्ग के बीच इस खतरनाक हथियार का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। चाइनीज़ चापड़ को आसानी से छुपाया…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती इस बार भव्य रूप में मनाई जाएगी। 25 अप्रैल 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में विशाल जनसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जयंती समारोह को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समिति ने जानकारी दी है कि इस कार्यक्रम में सिंहभूम के तीनों जिलों के साथ-साथ झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम से भी भूमिज समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। सबसे पहले वीर शहीद गंगा नारायण…

Read More

जमशेदपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि डोबो पुल के पास मरीन ड्राइव रोड पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी…

Read More

जैतगढ़, पश्चिमी सिंहभूम झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है, जहां गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के समीप एक विशाल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया, जिसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम…

Read More

गुवा/चाईबासा  विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जमशेदपुर रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक सोनाराम सिंकु ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया।इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका कामिनी दुबे, प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम देवी, सोमनाथ सिंकु, मथुरा लागुरी, राजू हेंब्रम, बबलु गोप, आफताब आलम, संतोष नाग, विजय नायक, रोशन पान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।

Read More

जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बजरंगनगर पहाड़ी में एक बार फिर बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बुधवार शाम करीब 4 बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में 29 वर्षीय आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी…

Read More