Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में पोषण को लेकर बड़ा अभियान! उपायुक्त ने ‘पोषण जागरूकता रथ’ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश
- जमशेदपुर के युवाओं के लिए बड़ी खबर! नौकरी के साथ स्वरोजगार पर फोकस, ‘फ्यूचर जॉब’ पर भी मंथन
- पहले बाइक लूटी, फिर CSP में धावा… मां ने पिस्टल छीनी तो ग्रामीणों ने दोनों को दबोचा
- निखार हत्याकांड में मास्टरमाइंड राघव के ठिकानों पर रेड! सोनारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
- पूजा-पाठ की आड़ में गंभीर अपराध के आरोप, सेलम में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार
- पटना स्नातक सीट पर JDU की मुश्किल, नीरज कुमार के सामने अपनी ही पार्टी से उठी चुनौती
- नौवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कैसे पहुंचा माओवादी दस्ते में? वर्षों बाद पत्नी के साथ गिरफ्तारी
- वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, शानू खान समेत तीन घायल, हमलावरों की तलाश तेज
Author: ARVIND SINGH
Assembly Elections Voting 2026: विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी सरगर्मी चरम पर है। तकरीबन एक महीने तक चले जोरदार प्रचार के बाद केरलम, असम और पुडुचेरी में आज यानी 9 अप्रैल को 296 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। केरलम की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग के लिए आज मंच तैयार है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। तीनों राज्यों में कुल 1,849 उम्मीदवार मैदान में हैं। कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का बना हुआ है। केरल में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय रूप ले चुका है, जहां…
Aaj Ka Rashifal 09 April: वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मूल नक्षत्र के प्रभाव के बीच 09 अप्रैल 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति आज आर्थिक लेनदेन और आपसी संबंधों के लिहाज से विशेष संकेत दे रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल। मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पुराने अनुभवों या बीती बातों को याद करने से आपके निजी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए वर्तमान पर ध्यान दें। हालांकि, करियर के क्षेत्र में…
जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। परसुडीह थाना क्षेत्र के ग़दरा प्राथमिक विद्यालय के पास छापेमारी कर पुलिस ने इन सभी को दबोचा। पुलिस के अनुसार, 7 और 8 अप्रैल की रात करीब 3 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस…
जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी के प्रचार-प्रसार के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 07 अप्रैल 2026 को संध्या 5:30 बजे बिष्टुपुर स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में “श्री अन्न महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मिलेट्स (मोटे अनाज) के उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती आभा महतो एवं श्रीमती मीरा मुंडा उपस्थित रहीं। महोत्सव में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 35 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने रागी, ज्वार, बाजरा, सावां, मक्का, कोदो…
नाली जाम, जर्जर तार और खराब सड़कों पर मेयर सुधा गुप्ता सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर किया गया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने बाजार की कई बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे बड़ी समस्या नाली जाम की सामने आई, जहां कई जगहों पर नालियां पूरी तरह से अवरुद्ध पाई गईं।…
जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन से बादाम पहाड़ मार्ग की ओर जा रही खाली कोच वाली ट्रेन की चपेट में आने से तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बुधवार दिन में सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेल कर्मियों की मदद से मवेशियों के शव को ट्रैक से हटवाया गया। कुछ देर के लिए टाटानगर-हल्दीपोखर रेल लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि शव हटाए…
सीजफायर होते ही सेंसेक्स में 2879 अंको की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक ऊपर खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय शेयर मार्केट में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स आज 8 अप्रैल की सुबह 77290 के स्तर पर खुला, जो 2674 अंकों की बड़ी उछाल को दर्शाता है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 23855 के स्तर पर खुला, जिसमें 731 अंकों की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर खुले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निवेशकों का मूड सकारात्मक है। ग्लोबल मार्केट की बात…
इजरायल (Israel) ने बुधवार (8 अप्रैल) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ दो हफ्तों के लिए हमले रोकने यानी सीजफायर का ऐलान किया है। यह फैसला इस शर्त पर आधारित है कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दे और क्षेत्र में सभी हमले बंद कर दे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हालांकि साफ किया कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली सैन्य अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। इस बयान के…
चाईबासा के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा स्थित सुरक्षा बल के कैंप में पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन 210 के कांस्टेबल राकेश कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कांस्टेबल राकेश कुमार कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने…
जमशेदपुर में मंगलवार को माँ मंगला की वार्षिक पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए। भक्तों ने विधि-विधान के साथ माँ मंगला की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी और विभिन्न तालाबों में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने पवित्र स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान…










