Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पूजा पंडालों पर सफाई शुल्क से नाराजगी, शांति समिति की बैठक में उठी फैसला वापस लेने की मांग
- सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य
- पारडीह से बालिगुमा तक हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 71 अतिक्रमण हटे, अवैध पार्किंग पर सख्ती; स्पीड गन कैमरे भी लगेंगे
- महिलाओं की डाइट में पपीता, फायदे जानें, पीरियड्स से जुड़े दावों का सच भी समझें
- सुबह की सैर पर निकले अमीन की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार
- साकची से घर लौटते समय मौत का सामना, डिमना रोड पर ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की जान गई
- जमशेदपुर में बाल-बाल बची मां-बेटे की जिंदगी, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला
- बड़े पर्दे पर गदा उठाएंगे भीम? करण जौहर की नई फिल्म को लेकर बढ़ी हलचल
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम आशीय़ाना चौक पर सोमवार शाम दिनदहाड़े एक युवक के कथित अपहरण की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने सड़क पर एक युवक को जबरन अपनी कार में बैठाया और इसके बाद तेज रफ्तार से गम्हरिया की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सरेराह कार रोककर युवक को जबरन बैठाया प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चार से पांच की संख्या में अज्ञात युवक काले रंग की एक कार से आशीय़ाना चौक पहुंचे थे। वहां उन्होंने युवक अल्ताफ…
पुरुलिया/सरायकेला : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बराबाजार में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बराबाजार थाना पुलिस और BL&LRO कार्यालय की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 600 CFT बालू लदी दस चक्का लॉरी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान लॉरी का चालक मौके से फरार हो गया। अवैध बालू परिवहन की मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बराबाजार थाना पुलिस और BL&LRO कार्यालय के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। जांच के दौरान टीम ने रजिस्ट्रेशन…
पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठकुराई डबरा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। मामले में मोनिका सिंह, पति सूरज सिंह ने लेस्लीगंज थाने में आवेदन देकर अरुण सिंह, सुजीत सिंह, सुमित सिंह और नीतू देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में आवेदन दिया गया है। जमीन विवाद को लेकर बढ़ा विवाद मोनिका सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि अरुण सिंह…
नई दिल्ली : वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने राजनीतिक दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर कड़ा प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। उनके प्रस्ताव में पैसे या दबाव के चलते पार्टी बदलने वाले जनप्रतिनिधियों पर 10 साल तक रोक लगाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव को ‘कांकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने भी समर्थन दिया है। दल-बदल पर 10 साल के बैन की मांग कपिल सिब्बल ने दल-बदल की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत जताई है। उनका कहना है कि राजनीतिक दलों को तोड़ने या जनप्रतिनिधियों को एक पार्टी से दूसरी पार्टी में ले जाने…
रांची : राजधानी रांची के रिहायशी इलाकों में इन दिनों सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्थिति यह है कि वन विभाग और स्नेक रेस्क्यू टीमों के पास रोजाना औसतन 5 से 10 फोन कॉल सांपों को पकड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के आम घरों से लेकर अपार्टमेंट और वीआईपी इलाकों तक सांपों की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धौनी और सुदेश महतो के घर भी निकला सांप सांपों के बढ़ते आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महेंद्र सिंह धौनी और सुदेश महतो के घरों में भी सांप निकलने…
जमशेदपुर : उम्र के 100वें पड़ाव पर पहुंचना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस उम्र में भी समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लेना किसी मिसाल से कम नहीं है। जमशेदपुर में जन्मे डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने अपने जीवन के शतक के साथ ऐसा फैसला लिया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बन गया है। उन्होंने मृत्यु के बाद अपना शरीर चिकित्सा विज्ञान को दान करने का संकल्प लिया है। जन्मभूमि जमशेदपुर, कर्मभूमि बनी समाजसेवा 14 सितंबर 1926 को जमशेदपुर में जन्मे डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सोमवार को 100 वर्ष की उम्र पूरी करने…
जमशेदपुर/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम की लाल मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय औद्योगिक पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले रूंगटा बंधुओं ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रूंगटा माइंस लिमिटेड के नंदलाल रूंगटा और मुकुंद रूंगटा पहली बार फॉर्च्यून इंडिया की देश के शीर्ष 100 धनकुबेरों की सूची में शामिल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रूंगटा बंधुओं की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 40 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है और सूची में उन्हें 61वें पायदान पर रखा गया है। लाल मिट्टी से राष्ट्रीय कारोबारी पहचान तक चाईबासा की खनिज संपदा और लौह अयस्क के कारोबार से अपनी मजबूत पहचान बनाने…
बेंगलुरु : कर्नाटक में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कर्नाटक पुलिस की एसआईटी और ड्रग कंट्रोल विभाग ने कार्रवाई करते हुए कथित नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है। 90 से ज्यादा अस्पतालों तक पहुंची दवाएं जांच एजेंसियों के अनुसार, फर्जी दवा नेटवर्क के जरिए बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों और क्लीनिकों को कथित तौर पर नकली कैंसर, आईसीयू और जीवनरक्षक दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। आरोप है कि इन…
जयपुर : राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। राज्य की शहरी स्थानीय निकायों की घोषित 309 सीटों में भाजपा ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 103 सीटें आईं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दम दिखाते हुए 43 सीटों पर कब्जा जमाया। 309 सीटों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर निकाय चुनाव के नतीजों को राजस्थान की शहरी राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। चुनाव में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के लिए मतदान…
नई दिल्ली : पनीर भारतीय खानपान का बेहद लोकप्रिय हिस्सा है, लेकिन बाजार में बिकने वाला हर पनीर आपकी सेहत के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। देश के कई राज्यों में एनालॉग यानी गैर-डेयरी पनीर की बिक्री और आपूर्ति को लेकर कार्रवाई तेज हुई है। जांच के दौरान कई जगह नमूने फेल होने और बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं। यही वजह है कि उपभोक्ताओं के बीच असली और नकली पनीर की पहचान को लेकर चिंता बढ़ गई है। दूध से नहीं बनता एनालॉग पनीर एनालॉग पनीर देखने में सामान्य पनीर जैसा ही दिखाई…










