Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पूजा पंडालों पर सफाई शुल्क से नाराजगी, शांति समिति की बैठक में उठी फैसला वापस लेने की मांग
- सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य
- पारडीह से बालिगुमा तक हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 71 अतिक्रमण हटे, अवैध पार्किंग पर सख्ती; स्पीड गन कैमरे भी लगेंगे
- महिलाओं की डाइट में पपीता, फायदे जानें, पीरियड्स से जुड़े दावों का सच भी समझें
- सुबह की सैर पर निकले अमीन की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार
- साकची से घर लौटते समय मौत का सामना, डिमना रोड पर ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की जान गई
- जमशेदपुर में बाल-बाल बची मां-बेटे की जिंदगी, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला
- बड़े पर्दे पर गदा उठाएंगे भीम? करण जौहर की नई फिल्म को लेकर बढ़ी हलचल
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: जमशेदपुर ब्लड सेंटर की वरीय मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनीता कामथ को 31 वर्षों की गौरवपूर्ण और समर्पित सेवा के बाद शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर टीम पीएसएफ ने स्वास्थ्य सेवा और मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें ‘मानव सेवा सम्मान’ से अलंकृत किया। समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, ब्लड सेंटर के पदाधिकारी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डॉ. विनीता कामथ वर्ष 1995 में जमशेदपुर ब्लड सेंटर से जुड़ी थीं। अपने लगभग 31 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने रक्तदान, रक्त संग्रह और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय…
जमशेदपुर: जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर टाटा स्टील की ओर से शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंट्रा चेस (शतरंज) टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टाटा स्टील के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 30 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य जेआरडी टाटा की प्रेरणादायी विरासत को सम्मान देना, युवाओं में रणनीतिक सोच विकसित करना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। टूर्नामेंट का आयोजन तीन अलग-अलग वर्गों में किया गया। सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स वर्ग में नविका जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रिंस कुमार दूसरे और दिव्यांश गुप्ता तीसरे…
जमशेदपुर: बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों और मोटापे की समस्या को देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल ने मरीजों के लिए एक नई पहल की है। अस्पताल में 1 अगस्त 2026 से समर्पित ओबेसिटी (मोटापा) क्लिनिक की शुरुआत की जा रही है। यह क्लिनिक प्रत्येक शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक टीएमएच के डायबिटीज केयर सेंटर में संचालित होगा। इस पहल का उद्देश्य मोटापे से जूझ रहे लोगों को समय पर विशेषज्ञ सलाह, उपचार और जीवनशैली में सुधार के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्तमान में दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की लगातार दो घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाया। पहली घटना जुबली पार्क के बाहर हुई, जबकि दूसरी वारदात सोनारी थाना क्षेत्र के एच-रोड के पास हुई। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहली घटना सोनारी थाना क्षेत्र के एच-रोड के पास हुई। बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव किसी काम से ए-रोड गई थीं और पैदल…
जमशेदपुर: युवाओं को नशे से दूर रखकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में केंद्र सरकार एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी निकाय मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे और उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के करीब 10 हजार स्थानों को एक साथ…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव में गुरुवार रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही इकलौते बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय माटुल गोप के रूप में हुई है, जबकि आरोपी…
जमशेदपुर: स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 14वें वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 65 महिलाओं के बीच कुल 22 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय थे, जबकि टाटा स्टील के वरीय अधिकारी राजेश राजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे…
जमशेदपुर: जुलाई माह को दुनियाभर में सारकोमा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के मेडिकल इंडोर सर्विसेज के एसोसिएट स्पेशलिस्ट डॉ. आयुष चौधरी ने कहा कि सारकोमा एक दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर है, जिसकी समय पर पहचान और सही इलाज से मरीजों के स्वस्थ होने की संभावना पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। डॉ. चौधरी ने बताया कि सारकोमा शरीर के कनेक्टिव टिश्यू, जैसे मांसपेशियों, हड्डियों, वसा, नसों और रक्त वाहिकाओं में विकसित होने वाला कैंसर है। वयस्कों में यह कैंसर एक प्रतिशत से भी कम मामलों में पाया…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में दंपती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांडकीदा गांव के बिश्रामपुर टोला निवासी 44 वर्षीय डोंका सिंकु और उनकी 42 वर्षीय पत्नी गोरवारी सिंकु के शव शुक्रवार सुबह सरकारी तालाब के पास बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार शाम की मानी जा रही है, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ जब ग्रामीण शौच के लिए तालाब की ओर पहुंचे। इस दौरान तालाब से जुड़े…
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा शहर में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के बरवाटोली स्थित साहू साइकिल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, हालांकि बाद में उसने लोहरदगा-भंडरा रोड पर बीएस कॉलेज के पास पुलिस पिकेट के निकट ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान कुरसे गांव निवासी 24 वर्षीय वारिश अंसारी और उनकी 21 वर्षीय पत्नी सानिया खातून के रूप में हुई है। बताया…










