
जमशेदपुर: स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 14वें वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 65 महिलाओं के बीच कुल 22 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय थे, जबकि टाटा स्टील के वरीय अधिकारी राजेश राजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे वे छोटे व्यवसाय शुरू कर अपनी आय बढ़ा सकें।
अपने संबोधन में राजेश राजन ने कहा कि टाटा समूह ने अपने औद्योगिक विकास की शुरुआत से ही स्वदेशी भावना और समाज के उत्थान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसी पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि समाज और राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
Trending
- 5 नवंबर को जमशेदपुर की सड़कों पर उतरेगी भाजपा, आमबागान से निकलेगी विशाल पदयात्रा
- जिस थाने में सुरक्षा मांगने पहुंची महिला, वहीं सिपाही ने किया दुष्कर्म! गम्हरिया थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
- दो किलोमीटर की सड़क पर 20 साल का इंतजार, दो हजार ग्रामीणों की राह मुश्किल
- हर बच्चे की स्कूल वापसी पर जोर, चौरा में ‘पलामू परवाज’ से नियमित पढ़ाई का संदेश
- सड़क की मरम्मत का इंतजार, गड्ढों का हो गया नामकरण!
- रस्सी बेचकर जुटाती हैं दो वक्त की रोटी, 70 की उम्र में भी पहचान और छत का इंतजार
- वोटर लिस्ट से नाम हटने का मैसेज आए तो सावधान, फर्जी लिंक से ठगी की आशंका
- दीपावली पर सजेंगे पटाखा बाजार, 24 स्थान तय; 5 नवंबर से शुरू होगी बिक्री











