Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 372 ठिकानों पर छापेमारी; 36 पर FIR, ₹9 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
- नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन
- टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित
- 1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा
- जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह
- मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
- नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब
- चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : इंसान की औसत और अधिकतम उम्र को लेकर वैज्ञानिकों की दुनिया में नई बहस छिड़ी है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर डेविड सिंक्लेयर का मानना है कि इंसान के लिए 150 साल तक जीना संभव हो सकता है। उनका तर्क है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), हेल्थकेयर और बायोटेक्नोलॉजी में तेजी से हो रहे बदलाव आने वाले वर्षों में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। आज की सीमा 122 साल, लक्ष्य 150 अब तक दर्ज इंसानी उम्र का रिकॉर्ड 122 साल 164 दिन है। यह रिकॉर्ड फ्रांस की जीन लुईस कैलमेंट के नाम है। हालांकि…
जमशेदपुर : झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जंगलों में लंबे समय तक सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने रहे एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश ने जंगल छोड़ दिया है। खराब स्वास्थ्य और सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव के बीच आकाश ने सीपीआई (माओवादी) की पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी के अपने सशस्त्र दस्ते को भंग कर संगठन से दूरी बना ली है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, अगस्त के मध्य में आकाश दलमा रेंज के जंगलों से सामान्य कपड़ों में बाहर निकला और फिलहाल किसी शहर में शरण लिए हुए है। झारखंड और पश्चिम बंगाल…
सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम आशीय़ाना चौक पर सोमवार शाम दिनदहाड़े एक युवक के कथित अपहरण की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने सड़क पर एक युवक को जबरन अपनी कार में बैठाया और इसके बाद तेज रफ्तार से गम्हरिया की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सरेराह कार रोककर युवक को जबरन बैठाया प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चार से पांच की संख्या में अज्ञात युवक काले रंग की एक कार से आशीय़ाना चौक पहुंचे थे। वहां उन्होंने युवक अल्ताफ…
पुरुलिया/सरायकेला : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बराबाजार में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बराबाजार थाना पुलिस और BL&LRO कार्यालय की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 600 CFT बालू लदी दस चक्का लॉरी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान लॉरी का चालक मौके से फरार हो गया। अवैध बालू परिवहन की मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बराबाजार थाना पुलिस और BL&LRO कार्यालय के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। जांच के दौरान टीम ने रजिस्ट्रेशन…
पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठकुराई डबरा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। मामले में मोनिका सिंह, पति सूरज सिंह ने लेस्लीगंज थाने में आवेदन देकर अरुण सिंह, सुजीत सिंह, सुमित सिंह और नीतू देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में आवेदन दिया गया है। जमीन विवाद को लेकर बढ़ा विवाद मोनिका सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि अरुण सिंह…
नई दिल्ली : वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने राजनीतिक दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर कड़ा प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। उनके प्रस्ताव में पैसे या दबाव के चलते पार्टी बदलने वाले जनप्रतिनिधियों पर 10 साल तक रोक लगाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव को ‘कांकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने भी समर्थन दिया है। दल-बदल पर 10 साल के बैन की मांग कपिल सिब्बल ने दल-बदल की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत जताई है। उनका कहना है कि राजनीतिक दलों को तोड़ने या जनप्रतिनिधियों को एक पार्टी से दूसरी पार्टी में ले जाने…
रांची : राजधानी रांची के रिहायशी इलाकों में इन दिनों सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्थिति यह है कि वन विभाग और स्नेक रेस्क्यू टीमों के पास रोजाना औसतन 5 से 10 फोन कॉल सांपों को पकड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के आम घरों से लेकर अपार्टमेंट और वीआईपी इलाकों तक सांपों की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धौनी और सुदेश महतो के घर भी निकला सांप सांपों के बढ़ते आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महेंद्र सिंह धौनी और सुदेश महतो के घरों में भी सांप निकलने…
जमशेदपुर : उम्र के 100वें पड़ाव पर पहुंचना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस उम्र में भी समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लेना किसी मिसाल से कम नहीं है। जमशेदपुर में जन्मे डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने अपने जीवन के शतक के साथ ऐसा फैसला लिया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बन गया है। उन्होंने मृत्यु के बाद अपना शरीर चिकित्सा विज्ञान को दान करने का संकल्प लिया है। जन्मभूमि जमशेदपुर, कर्मभूमि बनी समाजसेवा 14 सितंबर 1926 को जमशेदपुर में जन्मे डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सोमवार को 100 वर्ष की उम्र पूरी करने…
जमशेदपुर/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम की लाल मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय औद्योगिक पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले रूंगटा बंधुओं ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रूंगटा माइंस लिमिटेड के नंदलाल रूंगटा और मुकुंद रूंगटा पहली बार फॉर्च्यून इंडिया की देश के शीर्ष 100 धनकुबेरों की सूची में शामिल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रूंगटा बंधुओं की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 40 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है और सूची में उन्हें 61वें पायदान पर रखा गया है। लाल मिट्टी से राष्ट्रीय कारोबारी पहचान तक चाईबासा की खनिज संपदा और लौह अयस्क के कारोबार से अपनी मजबूत पहचान बनाने…
बेंगलुरु : कर्नाटक में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कर्नाटक पुलिस की एसआईटी और ड्रग कंट्रोल विभाग ने कार्रवाई करते हुए कथित नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है। 90 से ज्यादा अस्पतालों तक पहुंची दवाएं जांच एजेंसियों के अनुसार, फर्जी दवा नेटवर्क के जरिए बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों और क्लीनिकों को कथित तौर पर नकली कैंसर, आईसीयू और जीवनरक्षक दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। आरोप है कि इन…










