Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन
- अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया
- ‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला
- कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश
- मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक
- बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान
- हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी
- सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ
Author: ARVIND SINGH
लेस्लीगंज थाना में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर जोर; सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : दुर्गापूजा के दौरान हुड़दंग मचाने, भ्रामक संदेश फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी शुक्रवार को लेस्लीगंज थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने दी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो…
चक्रधरपुर : गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच, चिकित्सकीय सलाह और जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने पर प्रशासन ने जोर दिया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल पहुंचने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को आवश्यक सेवाएं मिलें और जांच व उपचार की प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने महिलाओं से बातचीत की और स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षित मातृत्व…
जमशेदपुर : पीएंडएम हाईटेक सिटी सेंटर मॉल में शुक्रवार सुबह टाटा स्टील और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की संयुक्त टीम पहुंची। जमीन की नापी के साथ मॉल के पिछले गेट को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार भी बंद रहा। लीज भुगतान और रोड सेस से जुड़े विवाद के बीच हुई इस कार्रवाई से परिसर में हलचल बढ़ गई। दूसरी ओर, मॉल प्रबंधन ने सभी नियमित भुगतान पूरा करने का दावा करते हुए मांगी गई राशि के आधार पर सवाल उठाया है। पहले नोटिस, फिर परिसर में पहुंची टीम टाटा स्टील की ओर से वित्तीय वर्ष…
नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में आवाजाही पर पाबंदियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर के आंदोलन के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों और रेल सेवाओं को लेकर उठाए जा रहे कदमों पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अदालत से हस्तक्षेप की मांग की। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने विरोध करने के अधिकार के साथ कानून का पालन और आम नागरिकों की सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत बताई। मेट्रो और रेल सेवाओं का मुद्दा उठा वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ…
धनबाद : मेहनत को सम्मान और भविष्य को नई दिशा देने के संदेश के साथ बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। विश्वविद्यालय के एकेडमिक परिसर में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में वर्ष 2024 और 2025 के लिए कुल 31,926 डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 104 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। डिग्री के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपनी शिक्षा और योग्यता का उपयोग समाज की प्रगति के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रांची : झारखंड की भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद में अब अदालत के अगले कदम पर अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी जेएसएससी-सीजीएल को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर हाई कोर्ट में बहस पूरी हो गई है। गुरुवार, 8 अक्टूबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। वहीं, जेपीएससी से संबंधित मामलों में सुनवाई शुक्रवार, 9 अक्टूबर को आगे बढ़नी है। सरकार ने पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में राज्य…
अनुकूल मानसून और समय पर बारिश से पैदावार बढ़ने की उम्मीद, घाटशिला से पटमदा तक खेतों में दिख रही हरियाली जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। अनुकूल मानसून और समय पर पर्याप्त बारिश के कारण खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। घाटशिला, पटमदा, पोटका और बोड़ाम समेत जिले के कई प्रखंडों में फसल की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। किसानों को उम्मीद है कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक धान का उत्पादन होगा और उनकी मेहनत का बेहतर…
नेमरा (रामगढ़) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक रस्म निभाई। उन्होंने स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार परिजनों के साथ भोजन परोसने का संस्कार पूरा किया। मां की स्मृति में निभाई पारिवारिक परंपरा मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने परिवार की परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े संस्कार…
नई दिल्ली : सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की खबर के बीच विमान सेवाएं बड़े पैमाने पर प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, रियाद से जुड़ी 300 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं। सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए भारतीय और विदेशी विमानन कंपनियों ने इस मार्ग पर सेवाएं अस्थायी रूप से रोकने के फैसले लिए हैं। इससे रियाद आने-जाने की योजना बना रहे यात्रियों के सामने अनिश्चितता बढ़ गई है। भारतीय विमानन कंपनियों ने रोकी सेवाएं रिपोर्ट में बताया गया है कि एयर इंडिया, इंडिगो…
रांची :भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है। शाम सात बजे शुरू होने वाले मैच में शुरुआती नमी और बाद में पड़ने वाली ओस दोनों टीमों की रणनीति को प्रभावित कर सकती हैं। दर्शकों के लिए दोपहर तीन बजे से प्रवेश शुरू होगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई सामान अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों की परीक्षा मुकाबले की शुरुआत में बादल और पिच की नमी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती…










