Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त
- टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी
- बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं
- पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : पपीता केवल स्वादिष्ट फल नहीं, बल्कि रोजमर्रा के भोजन में पोषण बढ़ाने का आसान विकल्प भी है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और पानी मौजूद होते हैं। महिलाओं के लिए यह संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है। हालांकि, पपीता खाने से हार्मोन संतुलित होने, पीरियड्स समय पर आने या हर तरह की पेट की परेशानी दूर होने जैसे दावों को पक्के इलाज की तरह मानना सही नहीं है। पाचन को सहारा, कब्ज में मिल सकती है मदद पपीते का फाइबर भोजन में रेशे की मात्रा बढ़ाता है। पर्याप्त पानी और दूसरे फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थों के साथ…
साहिबगंज : राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में 55 वर्षीय गौर चंद्र बागती की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके चचेरे भाई बहादुर बागती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल चाकू और घटनास्थल से एक चप्पल भी बरामद की गई है। सोमवार को एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को मामले की जानकारी दी। सुबह 4:45 बजे मिली हत्या की सूचना एसडीपीओ ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 4:45 बजे राधानगर थाना पुलिस को मोहनपुर चौक के पास एक व्यक्ति की…
जमशेदपुर : साकची में सामान लोड कराने का काम पूरा करके घर लौट रहे ट्रांसपोर्ट व्यवसायी नीरज की जिंदगी डिमना रोड पर हुए सड़क हादसे में थम गई। मानगो के वास्तु विहार निवासी 50 वर्षीय नीरज को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना सोमवार देर रात करीब 12 बजे की बताई गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए संबंधित ट्रक और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। काम खत्म कर घर की ओर निकले थे मिली जानकारी के अनुसार, नीरज ट्रांसपोर्ट कारोबार से…
जमशेदपुर : मानगो छोटे पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने करीब एक साल के बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी की ओर पहुंच गई। महिला की स्थिति देखकर वहां मौजूद राहगीरों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। राहगीरों की तत्परता से टला बड़ा हादसा महिला को बच्चे के साथ पुल के पास देखकर स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। राहगीरों ने तत्काल दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद पुल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी…
मुंबई : भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक सुपरहीरो सिनेमा का मेल अब एक नई फिल्म में देखने को मिल सकता है। महाभारत के शक्तिशाली योद्धा भीम से प्रेरित परियोजना को लेकर करण जौहर का नाम चर्चा में है। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले ‘गदाधारी भीम’ नाम की फिल्म तैयार करने की योजना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इस संभावित फिल्म की चर्चा इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि इसकी कहानी पौराणिक संदर्भों के साथ आज की दुनिया से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में दर्शकों को भीम से प्रेरित किरदार का एक नया…
गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र में रविवार रात एक ही स्थान पर दो ट्रकों के पलटने से गंभीर सड़क हादसा हो गया। सेमरा जंगल स्थित हांसदोई पुल के पास हुई दुर्घटना में एक चालक की जान चली गई। दोनों वाहन मिट्टी लेकर जा रहे थे। सड़क पर ट्रकों के पलटने के बाद गुमला–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सोमवार सुबह पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। एक दुर्घटना के बाद उसी जगह हुआ दूसरा हादसा जानकारी के अनुसार, रविवार को मिट्टी लदा एक ट्रक हांसदोई पुल…
रांची : झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को बेहतर संचालन और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर दो विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद यानी JEPC ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दोनों चयनित विशेषज्ञों को अलग-अलग एक लाख रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है। यह नियुक्ति आदर्श विद्यालय योजना के तहत विकसित स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रबंधन और निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। विशेषज्ञ स्कूलों के संचालन से जुड़ी योजनाओं को व्यावहारिक रूप देने…
गढ़वा : गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में रंका थाना में SC-ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। झामुमो नेता श्रवण कुमार सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो शिकायतकर्ता श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 28 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर गढ़वा विधायक का एक वीडियो देखा। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां को लेकर टिप्पणी की गई थी।…
रांची : विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिन मतदाताओं का नाम पिछली SIR की मतदाता सूची से लिंक नहीं हो पाया है, उनके लिए अब घर बैठे ऑनलाइन सत्यापन का रास्ता खुला है। राज्य में करीब 63.24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन 30 सितंबर तक लगभग 55% मामलों में ही सत्यापन पूरा हो सका है। करीब 28 लाख वोटरों की मैपिंग अभी बाकी बताई जा रही है। 30 सितंबर की समय सीमा खत्म, अब 14 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करने का मौका जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, उन्हें…
धनबाद : सूर्या हाईलैंड सिटी में चोरों ने दो बंद डुप्लेक्स को निशाना बनाया। एक मकान से जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया गया, जबकि दूसरे में पड़ोसी की सतर्कता के कारण चोरी का प्रयास विफल हो गया। आवाज सुनकर पड़ोसी ने अपने घर की लाइट जलाई तो चोर वहां से भाग निकले। पीड़ित गृहस्वामी ने शुरुआती तौर पर करीब 15 से 20 लाख रुपये के सामान की चोरी होने का अनुमान जताया है। वास्तविक नुकसान की स्थिति सामान का पूरा मिलान होने के बाद स्पष्ट होगी। मुख्य गेट बंद था, भीतर बिखरा मिला सामान घटना सरायढेला थाना क्षेत्र…










