Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
Author: ARVIND SINGH
सराइकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के सापड़ा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर गुरुवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद तत्काल कपाली ओपी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार निवासी विजय प्रकाश (55 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान यह भी…
जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार को चैम्बर भवन में व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए “सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण” विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग एवं व्यापार में सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ब्रांड संरक्षण के महत्व से उद्यमियों को अवगत कराना था। इस दौरान टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों ने औद्योगिक सुरक्षा, फायर सेफ्टी, सड़क सुरक्षा और नकली उत्पादों के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि उपभोक्ताओं को हमेशा अधिकृत विक्रेता या अधिकृत रिटेलर से ही ब्रांडेड उत्पाद खरीदना चाहिए। यदि…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में 17 जून को हुए अपहरण और जानलेवा हमले के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी अब उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वरीय पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 17 जून की रात कन्वाई चालक का कथित रूप से अपहरण कर उसे स्कूटी से कई स्थानों पर ले जाया गया। इसके बाद चापड़, लोहे के पंच और पत्थरों से उस पर हमला किया गया।…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के पांडुकी गांव में छात्रों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल पांडुकी गांव के लोगों को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ घायलों के ओडिशा में इलाज कराने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मझगांव प्लस टू उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा के…
जमशेदपुर: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी माने जाने वाले विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड में शामिल पांच फरार शूटरों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। ये सभी आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने न तो आत्मसमर्पण किया और न ही पुलिस के सामने पेश हुए। इसके बाद देहरादून पुलिस ने इनाम…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर फुटबॉल के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में शामिल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के मुकाबले ने एक बार फिर रोमांच की नई मिसाल पेश की। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के अधिकांश समय तक ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा। उसकी मजबूत रक्षापंक्ति और आक्रामक खेल ने अर्जेंटीना को लगातार दबाव में रखा। लेकिन मुकाबले के अंतिम सात मिनट में कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने अनुभव और…
जमशेदपुर: वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े कथित फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने जमशेदपुर के बारीडीह निवासी स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। डीजीजीआई की जांच के अनुसार, अजय शर्मा पर फर्जी बिलों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अनुचित लाभ लेने और टैक्स चोरी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप है।…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र में एक लापता युवक का शव कोयल नदी के किनारे बालू में दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सैकडीहा गांव निवासी सचिन कुमार साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार साहू 14 जुलाई से लापता था। परिजन और ग्रामीण मंगलवार रात से ही उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बुधवार देर शाम कोयल नदी के तट पर करीब दो से तीन फीट बालू के नीचे दबा उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर…
जमशेदपुर: रथ यात्रा के पावन अवसर पर टाटा पावर ने ओडिशा का पहला ‘सोलर रथ’ लॉन्च किया है। यह राज्य की पहली मोबाइल जनजागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना और स्वच्छ ऊर्जा का संदेश सीधे लोगों तक पहुंचाना है। इस पहल की शुरुआत टीपी सेंट्रल ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के माध्यम से की गई है, जो टाटा पावर और ओडिशा सरकार का संयुक्त उपक्रम है। ओडिशा ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत देशभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने किसी भी विषम परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने की अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस केंद्र, गोलमुरी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा-रोधी उपकरणों के साथ विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, दंगा निरोधक कार्रवाई, समन्वित ऑपरेशन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीकों का…
