Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों और मोटापे की समस्या को देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल ने मरीजों के लिए एक नई पहल की है। अस्पताल में 1 अगस्त 2026 से समर्पित ओबेसिटी (मोटापा) क्लिनिक की शुरुआत की जा रही है। यह क्लिनिक प्रत्येक शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक टीएमएच के डायबिटीज केयर सेंटर में संचालित होगा। इस पहल का उद्देश्य मोटापे से जूझ रहे लोगों को समय पर विशेषज्ञ सलाह, उपचार और जीवनशैली में सुधार के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्तमान में दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की लगातार दो घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाया। पहली घटना जुबली पार्क के बाहर हुई, जबकि दूसरी वारदात सोनारी थाना क्षेत्र के एच-रोड के पास हुई। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहली घटना सोनारी थाना क्षेत्र के एच-रोड के पास हुई। बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव किसी काम से ए-रोड गई थीं और पैदल…
जमशेदपुर: युवाओं को नशे से दूर रखकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में केंद्र सरकार एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी निकाय मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे और उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के करीब 10 हजार स्थानों को एक साथ…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव में गुरुवार रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही इकलौते बेटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय माटुल गोप के रूप में हुई है, जबकि आरोपी…
जमशेदपुर: स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 14वें वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 65 महिलाओं के बीच कुल 22 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय थे, जबकि टाटा स्टील के वरीय अधिकारी राजेश राजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे…
जमशेदपुर: जुलाई माह को दुनियाभर में सारकोमा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के मेडिकल इंडोर सर्विसेज के एसोसिएट स्पेशलिस्ट डॉ. आयुष चौधरी ने कहा कि सारकोमा एक दुर्लभ लेकिन गंभीर कैंसर है, जिसकी समय पर पहचान और सही इलाज से मरीजों के स्वस्थ होने की संभावना पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। डॉ. चौधरी ने बताया कि सारकोमा शरीर के कनेक्टिव टिश्यू, जैसे मांसपेशियों, हड्डियों, वसा, नसों और रक्त वाहिकाओं में विकसित होने वाला कैंसर है। वयस्कों में यह कैंसर एक प्रतिशत से भी कम मामलों में पाया…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में दंपती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांडकीदा गांव के बिश्रामपुर टोला निवासी 44 वर्षीय डोंका सिंकु और उनकी 42 वर्षीय पत्नी गोरवारी सिंकु के शव शुक्रवार सुबह सरकारी तालाब के पास बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार शाम की मानी जा रही है, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ जब ग्रामीण शौच के लिए तालाब की ओर पहुंचे। इस दौरान तालाब से जुड़े…
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा शहर में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के बरवाटोली स्थित साहू साइकिल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, हालांकि बाद में उसने लोहरदगा-भंडरा रोड पर बीएस कॉलेज के पास पुलिस पिकेट के निकट ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान कुरसे गांव निवासी 24 वर्षीय वारिश अंसारी और उनकी 21 वर्षीय पत्नी सानिया खातून के रूप में हुई है। बताया…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेडमकी गांव में शुक्रवार तड़के जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शंकर पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से करीब 25 जंगली हाथियों का झुंड बराकर नदी से सटे जंगलों और गांवों के आसपास घूम रहा था। हाथियों की गतिविधियों के कारण आसपास के ग्रामीण पहले से ही भय के साये में…
जमशेदपुर/मुंबई: टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का भारत में कर पश्चात लाभ (PAT) सालाना आधार पर करीब 35 प्रतिशत बढ़कर 4,668 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, समेकित (कंसोलिडेटेड) कर पश्चात लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,385 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की समेकित आय पहली तिमाही में 60,794 करोड़ रुपये रही, जबकि EBITDA 9,370 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। भारत में कंपनी की आय 36,989 करोड़ रुपये रही और EBITDA 9,908…
