Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद तनाव! पत्थरबाजी में 6 घायल, भारी पुलिस बल तैनात; SP बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
- विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
- काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल
- टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी
- बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार
- ‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च
- बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात
Author: ARVIND SINGH
ट्रेन से चांडिल पहुंचे थे 20-25 बाराती, धादकीडीह में आदिवासी रीति-रिवाज से हुआ था विवाह; महज तीन रुपये और तीन कपड़े थे ‘पोन’ चांडिल : दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी की करीब छह दशक पुरानी कहानी आज भी चांडिल के धादकीडीह गांव के बुजुर्गों की यादों में ताजा है। वर्ष 1962 में हुआ यह विवाह आज के भव्य और खर्चीले शादी समारोहों से बिल्कुल अलग था। बारात ट्रेन से चांडिल पहुंची थी और स्टेशन से दूल्हे शिबू सोरेन को बैलगाड़ी से धादकीडीह गांव ले जाया गया था। ट्रेन से चांडिल पहुंची थी बारात बताया जाता है…
जमशेदपुर : प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में पहचान रखने वाला एक्सएलआरआई अब अपनी स्थापना वाले शहर में विस्तार की तैयारी कर रहा है। संस्थान ने जमशेदपुर में दूसरा कैंपस विकसित करने की योजना बनाई है। इस पहल से नए शैक्षणिक कार्यक्रमों और शोध गतिविधियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी बनने की प्रक्रिया पूरी होने पर संस्थान में डिप्लोमा के स्थान पर सीधे डिग्री देने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से संस्थान को डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी के लिए आशय पत्र यानी लेटर ऑफ इंटेंट मिल चुका है। यह प्रक्रिया का महत्वपूर्ण…
जमशेदपुर : बिरसानगर के विशाल सांडिल हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या की वजह बना। आरोप है कि विशाल की हत्या करने के बाद उसका शव स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक नामता और रवि कुइटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बकाया रकम को लेकर बढ़ा था तनाव पुलिस जांच के मुताबिक, विशाल सांडिल, कार्तिक नामता और…
रामगढ़/नेमरा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपनी पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। जैसे ही चिता को मुखाग्नि दी गई, वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल गमगीन हो उठा। मां के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक…
सरायकेला : चौका-ईचागढ़ मुख्य सड़क के किनारे बसा खुदियाडीह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। देश को आजाद हुए 78 साल और झारखंड अलग राज्य बने दो दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन चावलीबासा पंचायत के इस आदिवासी बहुल गांव में विकास की तस्वीर अब भी अधूरी है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को संघर्ष करना पड़ रहा है। पंचायत की सड़क वापस हुई तो ग्रामीणों ने खुद उठाया बीड़ा ग्रामीणों के अनुसार, मुखिया फंड से गांव में करीब 200 फीट पीसीसी सड़क स्वीकृत हुई थी। लेकिन निर्माण…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर अच्छी खबर आई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता हो गया है। इसके तहत कर्मचारियों को 16 प्रतिशत बोनस मिलेगा। तय राशि के अनुसार अधिकतम बोनस 40,503 रुपये, न्यूनतम 31,108 रुपये और औसत बोनस 36,481 रुपये होगा। बुधवार को क्लब सभागार में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बोनस के फैसले के साथ बैठक में क्लब और कर्मचारियों के विकास पर भी बात हुई। प्रबंधन तथा यूनियन ने आपसी…
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर राजनीतिक और प्रशासनिक जगत के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, विधायकों और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर अंतिम नमन किया। इस दुखद अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक में डूबे परिवार को संबल मिलने की प्रार्थना की। मोरहाबादी आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला जावा महुआ बरामद किया। दो थाना क्षेत्रों में चला छापेमारी अभियान उत्पाद विभाग की टीम ने छायानगर और बड़ाबांकी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 200 लीटर अवैध चुलाई…
बिंदल मॉल फायरिंग में पांच अपराधी गिरफ्तार, दो शूटर भी पुलिस की गिरफ्त में; हथियार, गोलियां और बाइक बरामद जमशेदपुर : सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के पीछे बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ है। जमशेदपुर पुलिस ने मामले में दो मुख्य शूटर समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, डोमनिक की हत्या के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था और शूटरों को घटना से पहले 25 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। गिरफ्तार आरोपितों में मोहन यादव,…
जमशेदपुर : नो-एंट्री में वाहन लेकर जाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि चालान काटने के बजाय ट्रैफिक सिपाही ने उससे डिजिटल तरीके से रुपये मंगवाए। खास बात यह रही कि पीड़ित के पास नकद रुपये नहीं होने पर पास में मौजूद एक सब्जी विक्रेता के यूपीआई स्कैनर का इस्तेमाल कराया गया। पीड़ित के अनुसार उसके मोबाइल से सब्जी विक्रेता के QR कोड पर 520 रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद सब्जी विक्रेता ने 20 रुपये अपना कमीशन काटकर 500 रुपये नकद सिपाही को दे दिए। मामला साकची थाना क्षेत्र का है। सिदगोड़ा बारा रोड निवासी अरुण…










