Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से विश्व पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वन विभाग ने “स्वच्छ नदी, स्वस्थ पर्यावरण” के संकल्प के साथ नदी सफाई अभियान चलाया। जमशेदपुर वन प्रमंडल के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष अभियान में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों तथा एनजीओ के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान नदी और उसके तटों पर फैले प्लास्टिक,…
जमशेदपुर के तुरामडीह में यूसील प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से आयोजित विशाल सभा में छह गांवों के ग्रामीणों ने भाग लेकर यूसील प्रबंधन पर वर्षों से शोषण और उपेक्षा का आरोप लगाया। सभा में 5 जून को निर्णायक आंदोलन का संकेत देते हुए ग्रामीणों से तैयार रहने की अपील की गई। तुरामडीह स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि आगामी 5 जून को ग्राम सभा, 29 मई…
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित डोबो पुल पर बुधवार देर रात एक युवती के आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ युवकों की तत्परता और सजगता ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे एक युवती पुल पर संदिग्ध स्थिति में खड़ी थी। कुछ ही देर बाद उसने नदी में छलांग लगाने का प्रयास किया। युवती की हरकत पर आसपास मौजूद युवकों की नजर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए तत्काल उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिकों ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि बस संख्या बीआर 02 पीए 4333, जिसका परमिट राजगीर से कोलकाता मार्ग के लिए है, उसे नियमों के विरुद्ध बड़ाजामदा से बिहार शरीफ रूट पर चलाया जा रहा है। यह संचालन बिना वैध परमिट के किया जा रहा है, जो परिवहन नियमों का…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित बी.पी.एम. +2 हाई स्कूल में बुधवार को ई-डिजिटल इंडिया एवं क्वेस कॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में करियर जागरूकता एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रंजिता गांधी, क्वेस कॉर्प के प्रतिनिधि सुमित दत्ता तथा ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की वर्तमान…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में दुकानदार पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है। सभी आरोपी जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। बुधवार को सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन, मो. अरमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, मो. आरिफ अंसारी और अमनदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, घटना में इस्तेमाल स्कूटी तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 31 मई की शाम जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित इंडियन जनरल स्टोर के पास दुकान संचालक के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामानों में तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत फैलाने…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो के तत्वावधान में टाउन हॉल सभागार में बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओं (बीएलए) का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन, सविता महतो समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीएलए को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य, एसआईआर मैपिंग, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया तथा योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन लोगों का नाम पुनः सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया भी समझाई…
झारखंड के सफाई एवं स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं को लेकर यूथ इंटक ने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। यूथ इंटक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने जिला उप श्रमायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर राज्यभर के सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सफाई एवं स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन आज भी वे कई बुनियादी सुविधाओं और श्रमिक अधिकारों से वंचित हैं। यूथ इंटक ने सफाई…
जमशेदपुर : 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और दि मिलानी के संयुक्त तत्वाधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर इस शिविर को अपने वैसे दिवंगत पत्रकारों के नाम समर्पित करेगा, जिनका पिछले कुछ वर्षों में निधन हुआ है. इसमें वरिष्ठ पत्रकार राधे श्याम अग्रवाल, सिद्धनाथ दुबे, मनीष सिन्हा और अजय पांडेय का नाम शामिल है। रक्तदान शिविर बिष्टुपुर स्थित दि मिलानी सभागाार में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा. इस बात की जानकारी प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव विकास…
