Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त Rajiv Ranjan की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मिर्गी रोगियों के उपचार, डायलिसिस सेवा, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण उपचार केंद्र, डेंगू-मलेरिया रोकथाम समेत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि आमजनों तक सहज और भरोसेमंद सेवा पहुंचाना भी है। उन्होंने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जाए तथा नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं। बैठक में प्रोजेक्ट उल्लास के तहत…
करोड़ों रुपये वेतन खर्च होने पर उठाए सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर जताई चिंता रांची/जमशेदपुर। झारखंड में बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को लंबे समय से “पदस्थापन की प्रतीक्षा” में रखे जाने का मामला अब राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। भाजपा के पूर्व महानगर प्रवक्ता एवं सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले अंकित आनंद ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अंकित आनंद ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में लगभग 72 प्रशासनिक अधिकारी अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें 60 झारखंड…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। घटना धातकीडीह के कुरैशी मोहल्ला की है, जहां फायरिंग की वारदात सामने आई थी। इस संबंध में स्थानीय निवासी सरफराज कुरैशी के आवेदन पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी करते हुए मोहम्मद इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम…
जमशेदपुर: इंटक के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड यूथ इंटक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और यूनियन पदाधिकारियों ने भालूबासा स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर आयोजित सभा में श्रमिक एकता और उनके अधिकारों को लेकर जोरदार संदेश दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि 3 मई 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में इंटक की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक संगठन लगातार मजदूरों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ता आ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि…
जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में मजदूर संगठनों ने अपनी एकजुटता और ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। शहर में ऐटक, इंटक समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के बैनर तले विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। मई दिवस के मौके पर शहर की सड़कों पर मजदूरों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में झंडे और बैनर लिए श्रमिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक जीवन की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली के दौरान पूरा माहौल मजदूर एकता के नारों से गूंजता रहा। रैली में शामिल नेताओं ने कहा कि मजदूर देश की…
जमशेदपुर: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर ने आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। स्कूल के छात्रों ने साइंस, कॉमर्स और आईसीएसई सभी वर्गों में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। आईएससी साइंस स्ट्रीम की मुख्य उपलब्धि: साइंस स्ट्रीम में अनिकेत दास ने 99.25% अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया और टॉप परफॉर्मर्स में अपनी जगह बनाई। स्कूल प्रबंधन का संदेश: स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम कई महत्वपूर्ण कारकों का परिणाम है— छात्रों की निरंतर मेहनत…
देशभर में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 1 मई से शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर जमशेदपुर में प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 1 मई से 14 जून तक चलेगा। इस दौरान नागरिकों को 1 मई से 15 मई के बीच अपना पूरा विवरण ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागरिकों को एक एस.ई आईडी प्राप्त होगी, जिसे फील्ड…
