Author: ARVIND SINGH

सुबह 7 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता, 30 से ज्यादा कबूतरबाज शामिल — परंपरा और जुनून का अनोखा संगम जमशेदपुर में आज एक अनोखी और पारंपरिक प्रतियोगिता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शहर में कबूतरबाजी के शौकीनों का उत्साह चरम पर देखने को मिला, जहां सुबह से ही कबूतर उड़ाने की प्रतियोगिता शुरू हो गई। कबूतर बाज क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक कबूतरबाज अपने-अपने प्रशिक्षित कबूतरों के साथ मैदान में पहुंचे। सुबह 7 बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कबूतरों को खुले आसमान में उड़ाया गया, जहां उनकी उड़ान का समय ही जीत…

Read More

झारखंड में विद्यार्थियों के बीच तेजी से बढ़ रहे डिजिटल व्यसन को लेकर अब चिंता गहराने लगी है। समाजकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय हिंदू जनजागृति समिति के सुराज्य अभियान ने राज्य सरकार से इस दिशा में ठोस और सख्त कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में जमशेदपुर में सुराज्य अभियान की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि मोबाइल, इंटरनेट और डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और व्यवहार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।…

Read More

जमशेदपुर: शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर तांडव मचाया। छप्पन भोग के पास हुई इस घटना में कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई, फिर उछलते हुए एक राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया और आखिरकार सड़क पार कर एक नामी कपड़ों के शोरूम में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार जुगसलाई की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शोरूम के…

Read More

जमशेदपुर: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रनिंग रूम के पास देर रात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर (सरायकेला) के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे की है। बताया जाता है कि ज्ञानेंद्र कुमार गौतम टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित लॉबी की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके सीने में लगी, जबकि शरीर के…

Read More