Author: ARVIND SINGH

खूंटी:  खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेल-खेल में धार्मिक रथ खींच रहे स्कूली बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत छात्रों की पहचान चंदन कुमार (पिता- ननका यादव) और तिजेश्वर गोप (पिता- पाल गोप) के रूप में हुई है। दोनों 12वीं कक्षा के छात्र थे।…

Read More

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में घरेलू विवाद ने सोमवार रात खूनी रूप ले लिया। नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला मोहल्ले में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घायल महिला की पहचान 30 वर्षीय रुबखसाना खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब चार महीने पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी मार्केट में रविवार देर रात एक पान दुकान को निशाना बनाकर चोर नकदी और हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दुकान संचालक उमेश कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर…

Read More

चतरा: चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TPC) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र से नरेश गंझू उर्फ रविकांत को दबोचा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार का करीबी सहयोगी था और लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धमनियां पिकेट में रखा गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ…

Read More

अक्षर संवाद, जमशेदपुर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन स्पेन ने बेहतर रणनीति और शानदार टीमवर्क के दम पर जीत हासिल की। मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने छोटी-छोटी पासिंग और तेज प्रेसिंग के जरिए अर्जेंटीना पर लगातार दबाव बनाया। इससे अर्जेंटीना को खुलकर हमला करने का मौका नहीं मिला। स्पेन की जीत में उसके मजबूत डिफेंस की भी बड़ी भूमिका रही। अर्जेंटीना ने कई बार…

Read More

गुवा: पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरू के सिविल ऑफिस के समीप रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो (ओडी02एटी-0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का चालक आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जीईएल चर्च रोड की तरफ जा रहा था। सिविल ऑफिस के समीप स्थित मोड़ पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे गहरी नाली में जा घुसी। दुर्घटना के बाद…

Read More

जमशेदपुर: केबल कंपनी के कर्मचारियों ने अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर वेदांता ग्रुप के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार को केबल टाउन स्थित सामुदायिक भवन मैदान में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति तय की और चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में केबल कंपनी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2025 में वेदांता ग्रुप द्वारा कंपनी का अधिग्रहण किए जाने के बावजूद उनके जमा पैसे का पूरा भुगतान नहीं किया गया है।…

Read More

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बोलायडीह शीतला मंदिर के पास 27 वर्षीय जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों—प्रेम नायक, शिवम प्रामाणिक, संजय नायक और गणेश नायक—को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।…

Read More

चाईबासा: सेल के सेंट्रल माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स ऑर्गेनाइजेशन (सीएमएलओ) के तहत संचालित ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस की बोलानी लौह अयस्क खदान में शनिवार को 11 केवी बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विद्युत प्रवाहित होने से पोल पर काम कर रहे दो संविदा श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पहले खदान अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बोलानी के मणि बस्ती निवासी 19 वर्षीय दीपक नायक और शांतिनगर निवासी 25 वर्षीय बबलू मुंडा के रूप में हुई है। दोनों…

Read More

चाइबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी व्यवसायी की संदिग्ध हत्या से सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह कारो नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसे बड़े पत्थर से बांधकर पानी में डुबो दिया गया था। सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 39 वर्षीय कुर्मान शेख के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का रहने वाला था और गुवा बाजार समेत आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर लोहे का कबाड़ खरीदने का काम…

Read More