Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
- साकची बाजार में दिनदहाड़े AC का कॉपर काटता दिखा युवक, CCTV फुटेज से खुलासा; दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
- गोविंदपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 3.865 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार; बोलेरो जब्त
- चाईबासा में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 10 लाख के इनामी सलुका कायम समेत चार ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
- रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, 11 अगस्त को जमशेदपुर भी रहेगा बंद
- मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर लॉन्च, 17-18 अगस्त को चैंबर भवन में लगेगा बाजार
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: ओडिशा की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदारप्रदर्शन करते हुए 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। तमिलनाडु के कोयंबटूर में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओडिशा ने मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ओडिशा की इस खिताबी जीत में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ONTHHPC) के नौ कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस जीत को कप्तान दीपक प्रधान ने और खास बना दिया। ONTHHPC के कैडेट दीपक ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मुकाबले का ‘मैन ऑफ…
जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एमजीएम थाना पुलिस ने बालीगुमा स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप का कारोबार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुमटी की तलाशी के दौरान 2 किलो 60 ग्राम गांजा, कोडीन युक्त नशीली सिरप की सात बोतलें और 3,320 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गुमटी बाहर से बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के तौर पर संचालित की जा रही थी, लेकिन इसकी आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री किए…
जमशेदपुर: बारिश के साथ शहर में जलजमाव बढ़ने के बीच डेंगू का खतरा भी सामने आने लगा है। जमशेदपुर में इस सीजन डेंगू का पहला मामला सामने आया है। बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) के नर्सिंग हॉस्टल में रहने वाली 28 वर्षीय युवती की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित युवती का इलाज TMH में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। मरीज में कई दिनों से तेज बुखार के साथ सिरदर्द और शरीर में दर्द की शिकायत थी। शुरुआती उपचार के बाद भी जब उसकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों…
सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। शनिवार रात सौंडीडीपा गांव में हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में दहशत के साथ वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश भी भड़क उठा। रविवार सुबह लोगों ने सड़क जाम कर हाथियों से सुरक्षा और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला पंचायत के सौंडीडीपा गांव में शनिवार रात जंगली हाथी पहुंच गया था। हाथी के गांव में आने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में…
धनबाद: धनबाद पुलिस ने शनिवार को साइबर अपराध के एक बड़े और शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य ग्रामीण इलाकों के लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे। उनके नाम पर मोबाइल सिम और बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराध से जुड़े लेन-देन को अंजाम दिया जा रहा था। गिरोह का नेटवर्क बलियापुर से लेकर टुंडी तक फैले होने की बात सामने आई है। मामले का खुलासा टेलीकम्युनिकेशन विभाग से मिली सूचना के बाद पुलिस की कार्रवाई में हुआ। इसके बाद सिंदरी सीडीपीओ के…
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हादसा अन्ना चौक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, भोला बागान निवासी रूही कुमारी अपने परिजनों के साथ कार धुलवाने के लिए अन्ना चौक पहुंची थी। इसी दौरान…
जमशेदपुर: शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस शनिवार को जमशेदपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर पहुंचे और शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कदमा स्थित उलियान में स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, सामाजिक सरोकार और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। प्रतिमा…
रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की पार्किंग में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने एक बार फिर सेंधमारी की है। इस बार चोरों ने पार्किंग परिसर में बने मुख्य सर्वर बूथ को निशाना बनाया। वहां से इन्वर्टर, दो कंप्यूटर, हैंड मशीन, डीवीआर, सीसीटीवी कैमरे और बड़ी मात्रा में केबल वायर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए गए। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे और सर्वर बूथ के अंदर सामान गायब मिला। उपकरणों की जांच के बाद पार्किंग प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पार्किंग मैनेजर अविनाश चंद्र…
हजारीबाग: बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाइवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान हॉफ एनकाउंटर का मामला सामने आया है। 25 जुलाई की रात हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पुलिस ने उसके मोबाइल से गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के सदस्यों के साथ टेलीग्राम चैट मिलने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अंकित ने 13 माइल में हुई गोलीबारी में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से सारंडा, पोड़ाहाट और कोल्हान के जंगलों में सक्रिय 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली और जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम ने आखिरकार हथियार डाल दिए हैं। सालुका ने दो महिला नक्सलियों पिंकी और कोदोमुनि कोड़ा उर्फ पद्मिनी के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। तीनों के सरेंडर के बाद पश्चिम सिंहभूम को नक्सल गतिविधियों से मुक्त जिला बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश के बीच सालुका कायम संगठन में सक्रिय रहने वाला…
